देहरादून

Dehradun News: देहरादून ऑटो रिक्शा यूनियन के चुनाव में हुआ हंगामा

Dehradun News: देहरादून ऑटो रिक्शा यूनियन के चुनाव में जमकर हंगामा हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी अपना अपना प्रचार कर रहे थे। इसी बीच दो पक्षों में लड़ाई हो गई। देखते ही देखते बहस बाजी हाथापाई में बदल गई और मारपीट होने लगी। तुरंत पुलिस ने इस मामले को मुश्किल से शांत कराया। आखिरकार चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई और शाम को पंकज अरोड़ा को अध्यक्ष और शशिकांत भट्ट को मंत्री चुना गया।

चुनाव में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा (Dehradun News)

जिले के सबसे बड़े ऑटो रिक्शा यूनियन के चुनाव रेसकोर्स स्थित कार्यालय में रविवार को संपन्न हुए। संगठन की चुनाव प्रक्रिया पिछले महीने 20 अगस्त को अधिसूचना जारी होने के बाद शुरू हुई थी। अध्यक्ष और मंत्री समेत 6 पदाधिकारी और 5 सदस्य पदों के लिए चुनाव हुए। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। मुकाबले में पंकज अरोड़ा को सर्वाधिक 371 वोट मिले। वही खुर्शीद को 220 और देवेंद्र सिंह को 202 वोट ही मिल पाए।

यह भी पढ़ें: Nainital Crime: दो अलग-अलग जगह पर शव मिलने से मचा हड़कंप

किसको दिया गया कौन सा पद?

देहरादून ऑटो रिक्शा यूनियन के चुनाव के नतीजे शाम को आ गए। पंकज अरोड़ा को अध्यक्ष और शशिकांत भट्ट को मंत्री चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर हरदीप सिंह रहे। कोषाध्यक्ष सतपाल सिंह, संयुक्त सचिव पद पर सौरभ कांगड़ा और गुलशन सिंह चुने गए। देर शाम को परिणाम घोषित हुए और विजेता पदाधिकारी और उनके समर्थकों ने दर्शन बनाया।

यह भी पढ़ें: Rishikesh Latest News: कोयल घाटी तिराहे पर दिनदहाड़े छात्र से छीना मोबाइल

प्रत्याशीयो के बीच झड़प (Dehradun Latest News)

सुबह के समय अपना प्रचार कर रहे हैं प्रत्याशीयो के बीच झड़प भी हुई थी। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में जमकर लात घुसे चले थे। इसके बाद पुलिस ने मुश्किल से सभी को शांत कराया था। प्रत्याशियों के बीच कई दिनों से तनाव का माहौल बना हुआ था। जिसके बाद मतदान परिणाम के दिन सुबह हंगामा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *