क्राइमदेहरादून

Dehradun News: कट्टे में मिला महिला का शव! बुरी तरह से सड़ा चेहरा

Dehradun News: प्रेमनगर स्थित बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में एक प्लास्टिक के कट्टे में महिला का शव मिला। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस की तरफ से पहचान के लिए लगतार प्रयास किया जा रहा हैं। लेकिन, पुलिस के हाथ सफलता नहीं लग पा रही है।

पूरी तरह से क्षत-विक्षत चेहरा (Dehradun News)

पुलिस को महिला की पहचान में काफी दिक्कतें आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि मृतक महिला का चेहरा पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका है। जिसकी वजह से और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस की नजरे सीसीटीवी कैमरा पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: सड़क पर खड़े बुजुर्ग को सांड ने उठाकर पटका

खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज

पुलिस एक हफ्ते की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे, पता चल सके की महिला को कट्टे के अंदर कौन डाल कर गया है। घटनास्थल के नजदीक सीसीटीवी कैमरे ना होने की वजह से पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रेमनगर थाना पुलिस 1 साल के अंदर गुमशुदा हुई महिलाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। उन सभी महिलाओं के परिजनों को मृत महिला की फोटो दिखाई जा रही है। साथ ही अन्य थानों में भी फोटो पहचान के लिए भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: प्रेमियों के बिच हुआ विवाद! युवक ने युवती पर किया हमला

कैसे मिली सूचना? (Dehradun Crime News)

दरअसल बुधवार सुबह प्रेमनगर थाने में किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी की मंदिर के पास एक प्लास्टिक का कट्टा रखा है जिस पर मक्खियां लगी हुई है। कट्टे के ऊपर रजाई भी रखी हुई है और काफी बदबू आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कट्टा खोल कर देखा तो उसके अंदर महिला का शव था। पुलिस ने शव को कट्टे से बाहर निकाला और आसपास लोगों से पहचान करने की कोशिश की। मृतक महिला के हाथ में त्रिशूल गुदा हुआ है और पैर में पायल पहनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media