Dehradun Rain Alert: ट्रैक्टर ट्राली समेत बहे मजदूर! देहरादून में भारी बारिश
Dehradun Rain Alert: देहरादून में भारी बारिश के कारण कई जगह पर खौफनाक नजारा देखने को मिला है। दर्जनों दुकान, मकान और होटल तबाही की चपेट में आ गए हैं। मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून से मसूरी की ओर जा रहा मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। जिसकी वजह से आवाज आई में परेशानी हो रही है।
ट्रैक्टर ट्राली समेत बहे मजदूर (Dehradun Rain Alert)
मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश और बादल फटने की तबाही में कई संपत्तियां नष्ट हुई है। देहरादून के पास ही खनन कार्य में लगे 15 मजदूर ट्रैक्टर ट्राली समेत बह गए हैं। अभी तक अलग-अलग जगह से 8 शव बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा तीन लोगों को नदी के भाग से बचाया गया हैं।
यह भी पढ़ें: Nainital Rain Alert: पाई-पाई जोड़कर बनाया था मकान! भूस्खलन में ढहा
नदी में मिले पुराने शव
देहरादून में अलग-अलग जगह पर मलबे में दबने और नदी में बहने से 17 लोगों की मौत हुई हैं। जबकि 13 से ज्यादा लोग लापता हैं। मोठ नदी में पुराने शव मिले हैं। प्रशासन ने अभी तक 17 मौत, तीन घायलों और 13 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। देहरादून में 11 नदियों पर बने पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जबकि 62 सड़के क्षतिग्रस्त होने की वजह से बंद हैं।
900 से ज्यादा लोगों को बचाया (Dehradun News)
अभी तक 900 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है। आज भी सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। कल से हरिद्वार में मौसम अच्छा रहेगा। इसके बाद अन्य जिलों में भी धीरे-धीरे ग्रीन अलर्ट लागू किया जाएगा। मौसम विभाग में आने वाले 5 दिनों में अच्छा मौसम होने का संकेत दिया है।
यह भी पढ़ें: Rishikesh: भारी बारिश से चंद्रभागा नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि- बादल फटने और भारी बारिश के कारण बड़ा नुकसान हुआ है। कई संपर्क मार्ग कट भी गए हैं। एनडीआरफ और एसडीआरएफ के लोग राहत बचाव (cm dhami) कार्य में लगे हुए हैं। मंगलवार शाम से हो रही भारी बारिश की वजह से देहरादून समेत अन्य जिलों के कुछ इलाकों में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। यह बड़ी आपदा है और बादल फटने की घटना भी हुई है। साथ ही जानमाल का नुकसान भी हुआ है। प्रधानमंत्री ने भी सुबह पूरी जानकारी ली और चिंता जताई है और हमें हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। “