देहरादून

Dehradun Road Accident: स्कार्पियो ने मारी बाइक सवारों को टक्कर

Dehradun Road Accident: देहरादून में सड़क हादसे करने का नाम नहीं ले रहे हैं। थाना नेहरू क्षेत्र के मोहकमपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर बुधवार रात को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने एक के बाद एक तीन दो पहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। सभी का फिलहाल इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्कार्पियो चालक को भी गिरफ्तार किया है और वाहन को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: लीची खाने की चाह में टूटी हड्डियां! पढ़िए पूरी खबर

स्कार्पियो ने मारी बाइक सवारों को टक्कर

स्कॉर्पियो देहरादून से डोईवाला (Dehradun Road Accident) की ओर जा रही थी। मोकमपुर फ्लाईओवर पर अचानक वाहन डिवाइडर क्रॉस कर गलत दिशा की तरफ आ गया। इस दौरान गाड़ी ने दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी जिसमें तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घटना में शामिल स्कार्पियो चालक भी घायल है।

यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: विमान जलकर राख! कितने लोगों की गई जान?

पुलिस ने किया स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल सभी का उपचार चल रहा है। थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार ने जानकारी दी है कि घायल शहजादा, फरमान और प्रियांशु को प्राइवेट वाहन से इंद्रेश अस्पताल भिजवाया। इस घटना की सूचना परिजनों को भी दी है। पुलिस ने तत्काल वाहन चालक बबलू भंडारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

Haridwar News: आजकल लीची का मौसम है और हर कोई इसे खाना पसंद करता है। हरिद्वार जिले के मंगलौर में एक युवक बाग में लगी लीची देखकर खुद को नहीं रोक पाया। लेकिन उसका ऐसा करना उसके लिए बेहद खतरनाक साबित हुआ। युवक बाद में लीची का पेड़ देखकर चढ़ा और उसने लीची तोड़ ली। बाग के मालिक ने उसे लीची तोड़ते हुए पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *