Dehradun: मियांवाला का नाम नहीं बदलेगा, क्षेत्रवासियों ने किया विरोध
Dehradun: देहरादून में गुलेर राजपूत को टिहरी शासको की ओर से मिला मियांवाला क्षेत्र का नाम अब नहीं बदलेगा। क्षेत्रवासियों की मांग पर मुख्यमंत्री (cm dhami ) ने नाम न बदलने का आश्वासन दिया है। भारतीय संस्कृति और विरासत के आधार पर कई क्षेत्रों के नाम बदलने की घोषणा की गई थी। इसके तहत मियांवाला का नाम रामजी नगर (Dehradun) करने का प्रस्ताव हुआ था। हालांकि, क्षेत्र वासियों ने इसका विरोध किया है।

कुछ दिन पूर्व नाम बदलने की हुई थी घोषणा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ दिन पहले हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर में कई स्थानों के नाम जन भावना और भारतीय संस्कृति के आधार पर बदलने की घोषणा की थी। जिसके तहत देहरादून के मियां वाला क्षेत्र का नाम रामजी नगर करने का निर्णय लिया गया था।
Nainital Forest Fire: हाईवे से सटी पहाड़ी पर लगी आग, मची अफरातफरी
क्षेत्रवासियों ने किया था विरोध (Dehradun)
क्षेत्रवासियों को जब नाम बदलने की जानकारी प्राप्त हुई तब उन्होंने इसका विरोध किया। उनका कहना है कि मियां की उपाधि गुलेर रियासत के व्यक्तियों को टिहरी गढ़वाल के शासको ने दी थी। गुलेर रियासत अब हिमाचल प्रदेश का हिस्सा है। लेकिन, टिहरी गढ़वाल के शासको ने तब उन्हें मियांवाला (Miyanwala Name Changed) में भूमि आवंटित की थी। यह वर्तमान में देहरादून में है और गुलेर राजपूत की पहचान माना जाता है।
Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी के छात्रों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले क्षेत्रवासी
इसी विषय पर बात करने के लिए शनिवार को भी भाजपा नेता कुलदीप बुटोला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। उन्होंने नाम न बदलने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया और अधिकारियों को नाम न बदलने के निर्देश दिए हैं।