क्राइमदेश

Delhi: भगवा भेष में निकला दरिंदा, 17 छात्राएं बोली- करता था अश्लील हरकतें

Delhi: दिल्ली के आश्रम में एक बाबा के गंदे खेल का खुलासा हुआ है। आश्रम की सच्चाई सामने आते ही सबके होश उड़ गए हैं। आश्रम में पढ़ने वाली 17 लड़कियों ने पुलिस के सामने उनके साथ हो रही दरिंदगी का खुलासा कर दिया है। जैसे ही यह खबर बाहर आई आश्रम चलाने वाला स्वामी चैतन्यानंद वहां से फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला? (Delhi News)

आश्रम में मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई कर रही 17 छात्राओं ने संचालक चैतन्यानंद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया हैं। श्री श्रृंगेरी मठ और उसकी संपत्तियों के प्रशासक किए मुरली की शिकायत के बाद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ है। यह मामला दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज के नामी आश्रम का है।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: भारत या पाकिस्तान! एशिया कप फाइनल में कौन पहुंचेगा?

कोर्ट में दर्ज कराए बयान

शिकायत मिलने के बाद वसंत कुंज (delhi nityanand baba news) थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपों की जांच शुरू कर दी है। आश्रम में फिलहाल दो बैच चल रहे हैं। जिसमें लगभग 35 से ज्यादा लड़कियां पढ़ती हैं। इनमें से 17 छात्राओं ने पुलिस को बयान दिया और कहा है कि आश्रम संचालक चैतन्यानंद सरस्वती उनके साथ छेड़छाड़ करता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं। साथ ही संस्थान से प्राप्त हुई हार्ड डिस्क को भी एफएसएल जांच के लिए भेज दिया है। इसके अलावा 16 पीड़िताओं के बयान पटियाला हाउस कोर्ट में दर्ज कराए गए हैं।

अश्लील हरकत करने के आरोप (Delhi Ashram Baba News)

पिछले महीने 4 अगस्त 2025 को पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप है कि स्वामी चैतन्यानंद ने ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप पर पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा कोर्स कर रही छात्राओं के साथ जबरन अश्लील हरकतें की हैं। अब तक पुलिस ने 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं। इनमें से 17 ने बताया कि आरोपी चैतन्यानंद उनसे अश्लील भाषा का इस्तेमाल करता था।

इसके अलावा आपत्तिजनक मैसेज भेजता और जबरन शारीरिक संपर्क बनाने की कोशिश करता था। हद तो तब हो गई जब पीड़िताओं ने खुलासा किया कि संस्थान की कुछ महिला फैकल्टी और एडमिनिस्ट्रेशन स्टाफ भी बाबा के साथ मिला हुआ है। क्योंकि उन्होंने छात्रों पर दबाव डाला कि तुम्हें चैतन्यानंद की बात माननी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: Railway Jobs Latest: रेलवे में हजारों रिक्त पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि पास

वार्डन भी बाबा के साथ मिली

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि आश्रम में काम करने वाली वार्डन (delhi latest news) भी उन्हें आरोपों से मिलवाती थी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी चैतन्यानंद फरार है। पुलिस लगातार उसे ढूंढने की कोशिश में है लेकिन अभी तक कुछ सफलता हासिल नहीं हुई है। पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि आरोपी अपनी महंगी वोल्वो कार पर फर्जी एंबेसी का नंबर प्लेट लगाकर घूमता था। पुलिस ने जब इस नंबर की जांच की और उन से रिपोर्ट मांगी तो पता चला कि ऐसा कोई नंबर जारी नहीं किया गया है। यह आश्रम दक्षिण भारत का एक प्रमुख आश्रम की शाखा है। दिल्ली में इस आश्रम की शाखा को आरोपी चैतन्यानंद ही संभालता था। आश्रम प्रशासन ने खबर सुनते ही आरोपी बाबा को पद से हटाकर अलग कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *