Delhi Elections: केजरीवाल का आरोप- हरियाणा दिल्ली के पानी को बना रहा जहरीला
Delhi Elections: अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार (haryana news) पर आपत्तिजनक बयान दिया है। इस वजह से अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) को चुनाव आयोग ने पत्र भेजा है। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव की वजह से दिल्ली में यमुना के पानी पर सियासत हो रही है। अरविंद केजरीवाल से चुनाव आयोग ने पानी को जहरीला करने के आरोप के संबंध में सबूत मांगा है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर अरविंद केजरीवाल कोई ठोस तथ्य और जवाब नहीं दे पाए तो उनके खिलाफ आदेश पारित किया जाएगा। इसके तहत अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। अरविंद केजरीवाल को जवाब देने के लिए बुधवार रात 8:00 बजे तक का समय दिया गया है।

अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी (arvind kejriwal yamuna statement)
सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार (arvind kejriwal on haryana bjp) पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड ने उसे पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया है। भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे चल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता। जिसके कारण दिल्ली का एक तिहाई हिस्सा पानी की किल्ल्त झेल रहा है।
यह भी पढ़ें: IND Vs ENG: वरुण चक्रवर्ती ने अंग्रेजों को अपने चक्रव्यूह में फसाया
बीजेपी ने आरोप को किया खारिज
बीजेपी (bjp) ने अरविंद केजरीवाल के आरोपी को खारिज कर दिया है। इसके बाद आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला और यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया। हरियाणा सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए चुनाव आयोग में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत की है। इसके अलावा हरियाणा सरकार केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है।
चुनाव आयोग ने अपने पत्र में क्या कहा?
जहर मिलाने और सामूहिक नरसंहार के अपने गंभीर आरोपों को तथ्यों के साथ साबित करने को कहा है। चुनाव आयोग ने विभिन्न घोषणाओं और कानूनी प्रावधानों का हवाला भी दिया। इसके तहत राष्ट्रीय एकता और सार्वजनिक सद्भाव के खिलाफ शरारती बयानों के लिए 3 साल तक की भी कैद हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Income Tax में मिलेगी छूट या फिर बजेगा बैंड, बुजुर्गों की होगी बल्ले-बल्ले
आयोग ने यह भी कहा है कि इस तरह के आरोपों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। जिसमें क्षेत्रीय समूह और पड़ोसी राज्यों के निवासियों के बीच दुश्मनी होना, साल के इस समय में पानी की वास्तविक क्या करते थे कमी की स्थिति पैदा होना शामिल है।
अरविंद केजरीवाल को देना होगा जवाब
चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल (Delhi Elections) को शिकायतों पर अपना जवाब, खासकर तथ्यात्मक और कानूनी मेट्रिक्स पर सबूत के साथ 29 जनवरी 2025 को शाम 8:00 बजे तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग इस मामले की जांच करेगा और उचित कार्रवाई भी करेगा।