Dhurandhar 2: फिल्म को लेकर पाकिस्तानियों ने दिया shocking रिएक्शन
Dhurandhar 2: भारत की मोस्ट पॉपुलर फिल्म धुरंधर 2 इस समय पूरी दुनिया में धमाल मचा रही है। मूवी दुनिया भर के सिनेमाघर में जारी है और ऑडियंस इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान की जनता को यह मूवी बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज को घटिया फिल्म बताया है।
धुरंधर-2 से बौखलाया पाकिस्तान (Dhurandhar 2)
पाकिस्तान की जनता धुरंधर 2 मूवी से बुरी तरह से बौखला ला गई है। इतना ही नहीं उन्होंने इस मूवी का रिव्यू अपने अंदाज में दिया है। वहां के लोगों ने धुरंधर पार्ट 1 में रहमान डकैत का अभिनय करने वाले एक्टर अक्षय खन्ना को लेकर भी शॉकिंग रिएक्शन दिए हैं। मूवी धुरंधर 2 गल्फ कंट्रीज में बैन है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी मूवी की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। जो पाकिस्तानी मूवी देखकर बौखलाए हैं। वह यूनाइटेड किंगडम में रह रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Share Market News: कैसी रहेगी नए हफ्ते में बाजार की चाल? रहें सावधान या बेफिक्र
रणवीर सिंह की मूवी को बताया घटिया
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक फैमिली (dhurandhar 2 review) का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह सभी धुरंधर मूवी और रणवीर सिंह को घटिया और थर्ड क्लास बता रहे हैं। वीडियो में लोग कह रहे हैं-
इससे ज्यादा घटिया और थर्ड क्लास मूवी कभी नहीं देखी। बॉलीवुड वाले यह मूवी केवल अपने देश की मीडिया को खुश करने के लिए बनाई है।इससे अच्छा तो पहले वाला पार्ट है जिसमें रहमान डकैत के तौर पर अक्षय खन्ना ने जान फूंकी थी। हम पाकिस्तान फिल्ममेकर से गुजारिश करते हैं कि इस मूवी के जवाब में एक धांसू मूवी बनाई जाए। बाकी मेजर इकबाल ने जैसा कहा कि हम फिर से घुसेंगे और दुनिया को दिखा देंगे।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: ब्ला-ब्ला पर उत्तराखंड में बैन की तयारी हुई शुरू
पाकिस्तानी फैमिली बुरी तरह से हुई ट्रॉल (Dhurandhar 2 Review)
पाकिस्तानी फैमिली ने पहले तो धाराप्रवाह धुरंधर 2 के साथ-साथ भारत को लेकर भी उलटी सीधी बातें कही। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया। लेकिन, अब उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर यह फैमिली बुरी तरह से ट्रॉल हो रही है। लोग कह रहे हैं कि इनका रोना धोना कभी भी खत्म नहीं होगा। लाखों की संख्या में यूजर्स इस परिवार को खरीखोटी सुना रहे हैं।

