Doiwala News: अतिक्रमण के खिलाफ चला पुलिस का डंडा, कटे चालान
Doiwala News: त्योहारी सीजन को देखते हुए डोईवाला में बुधवार को तहसील प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। जिसमें मुख्य सड़कों पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया और 12 लोगों का चालान काटकर जुर्माना वसूला।
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान (Doiwala News)
त्योहार से पहले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर बुधवार को नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। मंगलवार को तहसील में हुई बैठक में प्रशासन ने व्यापारियों से दुकानों के आगे की अतिक्रमण को हटाने के लिए संकेत दे दिए थे।
यह भी पढ़ें: Laksar News: गन्ना विकास समिति बोर्ड बैठक में हुआ बड़ा हंगामा
12 लोगों का कटा चालान
बुधवार को टीम ने अतिक्रमण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई की। अलग-अलग क्षेत्र में जाकर 12 लोगों का चालान काटा और 8,700 का जुर्माना वसूला गया। एकदम से शुरू हुए इस अतिक्रमण हटाओ अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। ठेली और रेहड़ी वाले लोग मुख्य सड़कों से इधर-उधर चले गए। त्योहार के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न होना पुलिस ने ठान लिया है।
दिवाली की सही तारीख और मुहूर्त (Diwali 2025 Date and Muhurat)
दीपावली हर साल कार्तिक कृष्ण अमावस्या को मनाई जाती है। इस बार कार्तिक कृष्ण अमावस्या की तिथि आरंभ 20 तारीख को दोपहर में 3:45 पर होगी। इसका समापन 21 अक्टूबर को शाम 5:55 पर होगा। इस वजह से दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि 20 अक्टूबर को प्रदोष व्यापिनी और निशीथ काल व्यापिनी अमावस्या तिथि होगी।
यह भी पढ़ें: UKSSSC Paper Leak: हाकम सिंह की जमानत पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
कब है गोवर्धन पूजा?
गोवर्धन अन्नकूट पूजा प्रतिपदा तिथि के दिन मनाई जाती है। जो 21 तारीख को शाम में पांच बढ़कर 55 मिनट पर लगेगी और 22 तारीख की शाम को 8:17 तक रहेगी। ऐसे में उदय तिथि के अनुसार 22 तारीख को गोवर्धन पर्व मनाया जाएगा।