ऋषिकेशदेहरादून

Doiwala: बिना अनुमति उद्यान विभाग कार्यालय के पास कटे पेड़! छुट्टी पर अधिकारी

Doiwala: ऋषिकेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, थानो में करीब 22 आम और दूसरी प्रजाति के पेड़ों को बिना अनुमति सुखाने और काटने की खबर सामने आई है। जिसके लिए पेड़ों की जड़ों में केमिकल डालने की बात की गई थी। अब तहसील प्रशासन और उद्यान विभाग की संयुक्त जांच में इस बात की पुष्टि भी हुई है। इसके अलावा किसी अन्य बगीचे से बिना किसी अनुमति के 6 आम के पेड़ और दूसरे प्रजाति के पेड़ों को काटे जाने की भी पुष्टि उनके द्वारा हुई है।

बगीचा स्वामी के खिलाफ तहरीर (Doiwala News)

इस पूरे मामले में उद्यान अधिकारी की ओर से रानीपोखरी थाने में बगीचा मलिक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। थानो में लेखक गांव के आसपास उद्यान विभाग कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर ऐसी घटना होना बेहद शर्मनाक है। जहां दो बगीचों से आम और दूसरे प्रजाति के पेड़ों को बिना किसी अनुमति काटे जाने और सूखने के लिए जड़ों में केमिकल डाले जाने की जानकारी सामने आई है।

यह.भी पढ़ें: Haridwar Kumbh Mela: अर्ध कुंभ की तैयारी में आया नया बदलाव! जानिए

प्रशिक्षण के दौरान सामने आया सच

इस पूरी घटना में जब तहसील प्रशासन और उद्यान विभाग ने मौके पर जाकर प्रशिक्षण किया तो यह बात सच निकली। जिसमें पाया गया कि बिना अनुमति के पेड़ काटे गए और जड़ों में केमिकल डालकर सुखाय गए हैं। यह बेहद दुख की बात है कि फलदार वृक्षों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

उद्यान अधिकारी ने दी जानकारी (Doiwala News Today)

इस पूरे मामले में डोईवाला उद्यान अधिकारी श्वेता चौहान ने शुक्रवार को रानीपोखरी थाने में भूमि मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष ने कहा है कि इस मामले में जांच की जा रही है।

दोनों मालिकों को संज्ञान में लिया

थानो में लेखक गांव के पास बिना अनुमति के दो बगीचों में पेड़ काटे गए और जड़ों में केमिकल डालकर सुखाए गए हैं। इस मामले में उद्यान विभाग ने डोईवाला तहसील में बगीचा स्वामी के नाम का पता लगाने के लिए प्रार्थना पत्र भी जारी किया था। जब पता चला तो उद्यान विभाग ने बिना अनुमति आम के पेड़ काटने पर बगीचा मलिक प्रकाश चंद्र पुरोहित के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इसके अलावा पेड़ों में केमिकल डालकर सुखाने वाला अन्य बगीचा मलिक अमित चौहान है। जिसे फिलहाल इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: UCC Uttarakhand: बीजेपी को लगा बड़ा झटका! दो विधेयक हुए वापस

छुट्टी पर गई उद्यान अधिकारी (Rishikesh News Latest)

बेहद अजीब लेकिन पेचीदा मामला यह भी है कि थानों उद्यान अधिकारी सुनीता सेमवाल पेड़ काटे जाने के बाद दो दिन तक विभाग के कार्यों में ही व्यस्त रही। जब वह फ्री हुई तो छुट्टी पर चली गई। जिसके कारण डोईवाला उद्यान अधिकारी श्वेता चौहान ही थानो का चार्ज संभाल रही है।

स्थानीय लोगों ने किया खुलासा

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी खबरें आती है कि डोईवाला के आसपास और थानो क्षेत्र में काफी फलदार वृक्षों को काटा जा रहा है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि फलदार पेड़ों को काटकर सफाया किया जा रहा है और प्लाटिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media