Dussehra in Dehradun: इस बार हटके बनेगा देहरादून में रावण का पुतला
Dussehra in Dehradun: भारत में दशहरा पर्व की तैयारी धूमधाम से हो रही है। दशहरा पर्व आने में केवल एक दिन का समय बचा है। जिसकी वजह से हर जगह दशहरा मेले की अंतिम तैयारी पूरी की जा रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में भी मेले से संबंधित सभी तैयारियां पूरी हो गई है।

जलेगा 121 फीट लंबा रावण (Dussehra in Dehradun)
देहरादून में इस साल 121 फीट लंबा रावण का पुतला जलाया जाएगा। इसके अलावा 70 और 60 फीट का कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला भी लगाया जा रहा है। शहर में हर साल बन्नू बिरादरी की तरफ से दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है। इस साल भी यही लोग तैयारी में लगे हैं।

यह भी पढ़ें: Haridwar Firing News: गुंडो की गोलीबाजी जारी, पुलिस का खौफ हुआ खत्म
तैयार हो रही रावण की लंका

परेड ग्राउंड में रावण समेत मेघनाथ और कुंभकरण (dehradun dussehra mela) के पुतले के साथ रावण की लंका भी तैयार की जाती है। लंका दहन के बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाता है। लोगों की सुरक्षा को लेकर भी परेड ग्राउंड में तमाम बंदोबस्त किए गए हैं। परेड ग्राउंड में हजारों की संख्या में लोग आते हैं। कई बार परेशानियां भी देखी गई है जिसके कारण लोगों की सुरक्षा को देखते हुए चारों तरफ बैरिकेड लगाए गए हैं।
आतिशबाजी में सुरक्षा का ध्यान (Dussehra in Dehradun News)
आतिशबाजी के लिए एक अलग जगह चिन्हित की गई है। जहां चारों ओर बैरीगेट लगाया जाता है जिससे लोग वहां न जाए। फिलहाल परेड ग्राउंड में रावण का पुतला लगा दिया गया है और लंका का स्ट्रक्चर भी आधा तैयार हो गया है। कल यानी 1 अक्टूबर को परेड ग्राउंड में मेले से संबंधित सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएगी।
यह भी पढ़ें: Dehradun: हाथियों का आतंक! हरिपुर कलां में फसल बर्बाद; सो रहा है वन विभाग?
मेले में पहले ही सेल्फी ले रहें लोग
रावण का पुतला लगने के बाद से ही लोगों में उत्साह (dussehra in dehradun) देखने को मिल रहा है। लोग परेड ग्राउंड में जाकर सेल्फी ले रहे हैं। परेड ग्राउंड में दशहरा के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह गांधी भी शामिल होते हैं। हर साल राजधानी में पुतला दहन करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री आते हैं।