Eng VS Pak Live Score: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया
Eng VS Pak Live Score: PAK- 164/9 (20) | ENG: 166/8 (19.1)
कप्तान सलमान अली का विकेट गिरा (Eng VS Pak Live Score)
पाकिस्तान को लगातार दो ओवर में दो झटके लगे हैं। चौथे ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर लियाम ने कप्तान सलमान अली को वापस पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने 6 गेंदों में 5 रन बनाए। फिलहाल चार ओवर होने के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 29 रन है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: शंटिंग के दौरान एक्सप्रेस गाड़ी का कोच पटरी से उतरा
आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच T-20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 का मुकाबला खेला जा रहा है। आज यह मैच श्रीलंका में हो रहा है। मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आज का मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा है।
पाकिस्तान की नैया आर या पार
पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ (T-20 world cup 2026) बारिश के कारण रद्द हो गया था। जिसकी वजह से आज का मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा है। पाकिस्तान को अपनी नाक बचाने के लिए हर हाल में यह मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ जितना होगा।
इंग्लैंड की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन (Eng VS Pak Live Score Today)
इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ सुपरहिट के अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और 51 रनों से जीत हासिल की थी। ऐसे में अगर आज पाकिस्तान की टीम हार जाती है तो वह सेमीफाइनल के लिए लगभग अपनी जगह पक्की कर लेंगे। वहीं पाकिस्तान के लिए आगे की रहा और ज्यादा मुश्किल हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Himachal News: इंसान की टांग मुंह में दबाकर घूमता हुआ दिखाई दिया कुत्ता
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
पाकिस्तान की प्लेइंग 11 मेंसाहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक शामिल हैं।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11 (Eng VS Pak Live Score Now)
इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद शामिल है।

