मनोरंजन

Entertainment News: “भाभी जी घर पर है” के सेट पर पसरा मातम

Entertainment News: टीवी जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। पॉपुलर शो “भाभी जी घर पर है” (bhabhi ji ghar par hai) के लेखक मनोज संतोषी का निधन हो गया है। 23 मार्च 2025 को सिकंदराबाद के अस्पताल (Entertainment News) में उन्होंने आखिरी सांस ली है। मनोज लंबे समय से लीवर की समस्या से जूझ रहे थे। एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (shilpa shinde) ने इस खबर को कंफर्म किया है। 

शिल्पा शिंदे ने किया बड़ा खुलासा (Entertainment News)

मनोज (manoj santoshi death) पिछले लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। लेकिन, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका लिवर ट्रांसप्लांट होना था लेकिन कई दिक्कतों से जूझने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया और उनकी मृत्यु हो गई। शिल्पा शिंदे मनोज के तकलीफ में हमेशा साथ देती थी। उन्होंने बताया कि यह सब अस्पताल वालों की वजह से हुआ है। डॉक्टर और अस्पताल के सपोर्ट की कमी और लापरवाही की वजह से मनोज की जान गई है। शिल्पा शिंदे ने कहा कि वह वक्त आने पर इसके बारे में जानकारी देगी। 

कौन थे मनोज संतोषी?

मनोज संतोषी (who is manoj santoshi) “जीजाजी छत पर है”, “हप्पू की उल्टन पलटन” और “एफआईआर” जैसे कई कॉमेडी सीरियल्स लिख चुके हैं। मनोज लेखक के साथ-साथ फिल्म एक्टर भी रहे हैं। मनोज संतोषी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रामघाट के रहने वाले थे। वह सिंगर बनने के सपने को लेकर मुंबई आए थे। लेकिन उनकी मुलाकात एक लेखक से हुई जिसके बाद उन्होंने इसमें ही अपना करियर बनाने का फैसला कर लिया। उन्होंने अपने करियर के दौरान काफी स्ट्रगल किया था। 

कविता कौशिक ने दी बीमारी की अपडेट

एफआईआर शो एक्ट्रेस कविता कौशिक (kavita kaushik) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने मनोज संतोषी के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की थी। इसके अलावा फैंस से भी उनके लिए प्रार्थना करने की बात लिखी थी उन्होंने लिखा था कि प्रोड्यूसर विनय पर कोहली और एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। वह उनका ख्याल रख रही है। इस पोस्ट के सामने आने से ही सबको इस बात की अपडेट मिली थी कि मनोज संतोषी लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *