Fiji Virus: फसल पर मंडराया वायरस का संकट! किसानों को हुआ लाखों का नुकसान
Fiji Virus: हरियाणा के करनाल जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। करनाल में धान की फसल पर एक नया वायरस का संकट मंडरा रहा है। इस वायरस का नाम फिजी है। यह बीमारी अब तक जिले के करीब 550 एकड़ जमीन पर फसलों को नुकसान पहुंच चुकी है। इस वायरस के कारण किसानों की मेहनत और उम्मीद पर पानी फिर गया है। किसानों की फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है।
किसान हुए मायूस (Fiji Virus)
करनाल के किसानों ने बताया कि वायरस के कारण उनकी फसल बुरी तरह से खराब हो गई है। कुछ किसानों को मजबूरी में पुरानी फसल को नष्ट करना पड़ रहा है। और दोबारा बीज बोने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीच, दवाइयां, खाद, ट्रैक्टर का डीजल हर चीज में लाखों का खर्चा हुआ और फसल नहीं बची।
यह भी पढ़ें: Uttarkashi Cloudburst: धराली में आई प्राकृतिक तबाही! सब घर हुए तबाह
आदि फसल हुई नष्ट
एक किसान ने बताया कि जहां पहले एक एकड़ से 28-30 क्विंटल धान निकलता था। अब इस वायरस के कारण केवल 14 क्विंटल धान निकालने की ही उम्मीद बाकी है। यह ऐसा हुआ कि हमारी आधी से ज्यादा फसल तो नष्ट हो गई।
कृषि विभाग से किया संपर्क (Fiji Virus Karnal News)
किसानों ने कृषि विभाग से संपर्क किया है। दवाइयां का भी इस्तेमाल किया। लेकिन कोई असर नहीं हुआ है। हालात ऐसे है कि अब कुछ फैसले सिर्फ इसलिए खेत में बाकी है की जो भी दाना निकल उसी को भेज देंगे।
स्पष्ट नहीं हुई वजह
किसानों के मुताबिक यह बात समझ नहीं आ रही है कि इस बार ऐसा क्या हुआ जो आज तक नहीं हुआ था। कई सालों से धान की खेती करने वाले किसान भी इस बार हालात के आगे मजबूर हो गए। किसानों को इस बार लाखों रुपए का घाटा उठाना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Viral News: बेरोजगार युवक के बैंक खाते में अचानक आए अरबों रुपए!
कृषि विभाग ने की अपील (Fiji Virus Latest News)
इस पूरे मामले को लेकर करनाल के कृषि उप निदेशक वजीर सिंह ने कहा है कि विभाग की को कई किसानों से शिकायत मिली है। विभाग की टीम लगातार खेतों का निरीक्षण कर रही है। उन्होंने बताया कि यह बीमारी दक्षिणी चावल काली धारीदार बेना वायरस के कारण फैली है। यह वाइरस चावल के पौधों पर अटैक करता है जिसके बाद पौधे छोटा रह जाते हैं और पैदावार में भारी गिरावट आती है।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वह परेशान ना हो और नियमित रूप से अपने खेतों का निरीक्षण करें। अगर कहीं भी इस बीमारी के लक्षण दिखे तो तुरंत विभाग से संपर्क करें। विभाग की टीम में वहां जाकर सही सुझाव और दवाइयां की जानकारी देगी। जिला करनाल में अब तक करीब 550 एकड़ भूमि पर यह वायरस फैल चुका है। कृषि विभाग अपनी तरफ से हर समय प्रयास कर रहा है लेकिन किसानों की जो मेहनत खराब हुई उससे वह काफी चिंतित है।