धार्मिकहरिद्वार

Gau Mata: 700 जिलों में कुछ बड़ा होने वाला है….गौ माता को लेकर गुप्त तैयारी

Gau Mata Rashtra Mata: गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर एक नया स्वरूप देने के लिए। इस उद्देश्य को ध्यान से रखते हुए गौ सम्मान आवाहन अभियान की विस्तृत कार्य योजना जारी की गई है। जिसका मुख्य लक्ष्य है- गौ माता और नंदी बाबा को राष्ट्रीय सम्मान दिलाना और समाज में जन भागीदारी के माध्यम से व्यापक जग जागरूक अभियान करना।

अभियान की खास बात (Gau Mata Rashtra Mata)

इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें कोई राजनीतिक झंडा और किसी भी संगठन का बैनर नहीं है। यह पूरी तरह से अहिंसक, आध्यात्मिक और जन सेवा आधारित अभियान है। जिसमें देशभर के संत, प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ आम जनता को जुटाया जाएगा।

कार्य योजना के आधार पर 700 जिले (haridwar news) में नई कार्य संरचना होगी। जिसके तहत 700 जिलों में तीन संत और तीन गौ प्रेमी कार्यकर्ताओं को सेवा दायित्व दिया जाएगा। इन चयनित कार्यकर्ताओं का दायित्व होगा कि वह अपने जिले के अन्य संतों, गौ सेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ें। यह सभी नियुक्तियां गौ सेवा दायित्व मानी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Lohaghat News: पिंजरे में घुसकर गुलदार खा गया शिकार! सभी को दिया चकमा

5000 तहसीलों में टीम का गठन

जिला स्तर के बाद अभियान तहसील स्तर पर पहुंचेगी। 5000 तहसीलों में एक संत और एक गौसेवी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी। जिनका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर जागरूकता, संबंधित संतों से संवाद और अभियान के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। महत्वपूर्ण स्मरण बिंदु है कि यह राजनीति नहीं केवल सेवा होगी। अभियान से जुड़ने के लिए कुछ विशेष नियम-

  • किसी संगठन या राजनीतिक दल से जुड़ाव नहीं होगा।
  • किसी भी संत, महंत, अभिनेता या नेता का कोई भी फोटो नहीं लगेगा।
  • किसी भी प्रकार का बैनर, पोस्ट या मंच नहीं बनाया जाएगा। केवल नंदी महाराज और गौ माता के चित्र ही उपयोग किए जाएंगे।

अभियान की अवधि और दिशा (Gau Mata Rashtra Mata Mission)

अभियान के संदेश के अनुसार, देश के प्रत्येक जिले (haridwar latest news) में सात-सात दिन का समय लेकर संत और कार्यकर्ता अलग-अलग दिशाओं में निकलेंगे और जन जागरूकता के लिए घर-घर संपर्क करेंगे। यदि दो महीने के अंदर राज्य सरकार और केंद्र सरकार से अपेक्षित परिणाम नहीं मिले या गौ संरक्षण पर ठोस निर्णय नहीं हुआ। तो इसके बाद 800 जिलों में नियुक्त संतों और भक्तों को 27 अगस्त 2027 को दिल्ली में एकत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Haldwani: मोबाइल में गेम खेलने के बाद किशोर ने मौत को लगाया गले

गौ सेवा एवं संरक्षण से जुड़े लोग अपना विवरण नीचे दिए गए नंबर पर भेज सकते हैं—

📩 WhatsApp No.: 8239711008
(पुस्तिका में यही आधिकारिक नंबर उल्लेखित है)

  • इस नंबर पर—
  • अपना नाम
  • जिला
  • तहसील
  • सेवा का उद्देश्य
  • भेजकर अभियान से जुड़ा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media