Guruwar Upay: गुरुवार को करें यह उपाय, सफलता आपके कदम चूमेगी
Guruwar Upay: सनातन धर्म के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। गुरुवार का व्रत भी रखा जाता है। ज्यादातर यह व्रत विवाहित महिलाएं करती हैं। लेकिन कुंवारी लड़कियां भी गुरुवार का व्रत रख सकती है। गुरुवार का व्रत करने से अविवाहित लड़कियों की शीघ्र शादी के योग भी बनते हैं। गुरुवार का व्रत रखने से सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। पुरुष भी गुरुवार के दिन लक्ष्मी नारायण जी का व्रत रखकर पूजा कर सकते हैं। गुरुवार के उपाय को करने से घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। आई पढ़ते हैं कि आप गुरुवार के दिन क्या उपाय कर सकते हैं।

तुलसी पूजा अवश्य करें (Guruwar Upay)
गुरुवार के दिन व्रत (Guruwar Upay) रखने के साथ-साथ तुलसी पूजा भी कर सकते हैं। इसके अलावा तुलसी माता को जल अर्पित करके परिक्रमा भी करें हैं। पूजा के दौरान तुलसी चालीसा का पाठ अवश्य करें।तुलसी मां की पूजा करने से संपत्ति में वृद्धि होती है।
गाय के कच्चे दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। ऐसा करते समय विष्णु चालीसा का पाठ जरूर करें। विष्णु चालीसा का पाठ करने से दुख और संकट दूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Surya Dev Upay: कमजोर सूर्य को ऐसे करें मजबूत, होंगे सब रोग दूर
कुंडली में अपना गुरु करें मजबूत
कुंडली में गुरु को मजबूत करने के लिए पूजा के बाद पीले रंग की चीजों का दान करें। आप चने की दाल, बेसन, केला और पीले रंग के कपड़ों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से गुरु की कृपा आप पर बरसेगी।
केले के पौधे की पूजा करें
मान्यता अनुसार केले के पौधे की पूजा अवश्य करनी चाहिए। क्योंकि केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए भगवान विष्णु को हल्दी पीले चंदन चने की दाल. गुड आदि चीज अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा निरंतर बरसती है।