नैनीताल

Haldwani News: बनभूलपुरा zero zone घोषित! रूट भी हुए डायवर्ट

Haldwani News: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में कल यानी 10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा। जिसकी वजह से शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पर बड़ी जिम्मेदारी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनभूलपुरा को जीरो जॉन घोषित कर दिया है। इसके अलावा भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के साथ-साथ रूट भी डायवर्ट किया जा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला? (Haldwani News)

दरअसल, हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट कल अपना फैसला सुनाएगी। जिसको लेकर बीते दिन पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की है। जिसमें फैसला लिया गया है की- संपूर्ण प्रभावित इलाके की बैरिकेडिंग की जाएगी। बनभूलपुरा की लोकल आईडी ना होने पर मुख्य क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अलावा बनभूलपुरा और हल्द्वानी क्षेत्र में आज से ही बीडीएस द्वारा चेकिंग भी शुरू की गई है। संभावित उपद्रवियों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस द्वारा सघन्य चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: Rishikesh: इंडिगो की उड़ानों की दिक्क्त का उत्तराखंड पर्यटन पर असर

एसएसपी नैनीताल ने दिया बयान

एसएसपी नैनीताल ने बयान दिया और कहां है कि कानून व्यवस्था (banbhoolpura news) बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। जो भी खिलवाड़ करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हम हर मोर्चे पर तैयार है और फील्ड के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी हमारी नजर बनी हुई है। अगर किसी भी तरह की भ्रामक सूचना या भड़काऊ संदेश पहले तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Haridwar: बजरंगदल की यात्रा पर पथराव! कहां से आ रही इतनी हिम्मत?

आवागमन रहेगा प्रतिबंधित (Haldwani Latest News)

बुधवार यानी 10 दिसंबर को 13 घंटे तक बनभूलपुरा से आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। किसी भी प्रकार का भारी वाहन प्रवेश नहीं कर पाएगा। यह पूरी व्यवस्था सुबह 8:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक लागू रहेगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी माल वाहन और गैर आवश्यक सेवा वाले वाहनों का पूरे जनपद में प्रवेश बंद रहेगा। इन सभी वाहनों को जिले की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। साल 2024 में इसी अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया के दौरान उपद्रवियों ने हिंसा की थी। दोबारा ऐसा ना हो इसको लेकर पुलिस ने अपनी कमर कस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media