Haldwani News: गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव
Haldwani News: हल्द्वानी से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रमस्थल के पास एक गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला है। यह मामला सुशीला तिवारी अस्पताल के पास का ही है। जहां गाड़ी में 32 वर्षीय व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया है।
बैंक्वेट हॉल मालिक का हुआ निधन (Haldwani News)
इस घटना की जानकारी मिलते ही सीओ और कोतवाल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बरेली रोड स्थित घूंघट बैंक्वेट हॉल स्वामी के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल इस घटना की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: क्या है 8वां वेतन आयोग? कितना बढ़ेगा वेतन?
काफी देर से खड़ी थी गाड़ी
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अस्पताल के पास काफी देर से एक गाड़ी खड़ी हुई थी। जिस पर आखिरकार लोगों की नजर गई और जब उन्होंने वाहन के अंदर देखा तो एक व्यक्ति बेहोश अवस्था में दिखाई दिया। जब आसपास के लोगों ने नजदीक से देखा तो व्यक्ति ने कोई हरकत नहीं की। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। हल्द्वानी में मुख्यमंत्री प्रस्तावित कार्यक्रमस्थल के पास इस तरह की घटना होने से इलाके में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें: Dehradun: राजधानी से लगातार आ रही मार-पिटाई की खबरें!
बाहरी चोट के निशान नहीं मिले (Haldwani News Today)
घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कर का दरवाजा खुलवाकर व्यक्ति की जांच की तो वह मृत पाया गया। शुरुआत जांच में किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अरुण बिष्ट के रूप में हुई है। वह बरेली रोड स्थित घूंघट बैंक्वेट हॉल संचालित करता था। पुलिस ने फिलहाल परिजनों को घटना की सूचना दे दी थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच भी की जा रही है।

