नैनीताल

Haldwani News: डबल मर्डर केस से दहला शहर! मंडी परिषद में भरी सुरक्षा

Haldwani News: हल्द्वानी के नवीन मंडी में कुछ समय पहले ही डबल मर्डर केस हुआ। इस घटना के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा व्यवस्थित किया जा रहा है। अब मंडी परिषद में केवल काम करने वाले लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही पूरे इलाके को सुरक्षा इंतेजामात से लैस किया जा रहा है। उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर का कहना है की सुरक्षा इंतेजामत में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डबल मर्डर केस से दहला शहर (Haldwani News)

12 फरवरी को हल्द्वानी मंडी परिसर में युवक युवती की दर्दनाक मौत हुई थी। इस मामले में आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन इस घटना के बाद से प्रशासन और मंडी परिषद अलर्ट मोड में आ गया। शहर समेत मंडी परिसर की सुरक्षा को लेकर बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो इसको लेकर फैसले लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Nainital News: होमस्टे में चोरी करने गया युवक, दारू पीकर अंदर ही सो गया

बेवजह की आवाजाही पर लगेगी रोक

उत्तराखंड मंडी परिषद (uttarakhand news) के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि अब मंडी परिसर में प्रवेश को लेकर भी नियंत्रण रहेगा। केवल वही लोग अंदर जा सकेंगे जिन्हें वहां से काम होगा। बेवजह की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा परिसर को आधुनिक सर्विलांस सिस्टम से सुरक्षित किया जाएगा। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिससे मंडी में हो रही हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: प्रेमियों के बिच हुआ विवाद! युवक ने युवती पर किया हमला

संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी (Haldwani News Today)

कैमरे के जरिए संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। किसी भी तरह की अनियमितता होने पर तत्काल कार्रवाई होगी। मंडी के सभी प्रवेश द्वारों पर बूम बैरियर भी लगाए जाएंगे जिसके बिना पंजीकरण वाले वाहनों और संदिग्ध लोगों की एंट्री पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही मंडी में काम कर रहे श्रमिकों का सत्यापन भी होगा जिससे बाहरी और संयुक्त लोगों की पहचान होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media