नैनीताल

Haldwani News: बिजली विभाग में शराब पीकर आया कर्मचारी! लगी फटकार

Haldwani News: हल्द्वानी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। काठगोदाम स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट ने छापेमारी की। इस दौरान उन्हें एक कर्मचारी शराब के नशे में मिला। कार्यालय सहायक के खिलाफ शिकायत मिलने पर की गई इस कार्रवाई में उसे मौके पर ही फटकार लगाई गई।

शराब पीकर ऑफिस आने का मामला (Haldwani News)

सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। आरोपित को मेडिकल जांच के लिए बेस अस्पताल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके खिलाफ ऑफिस में शराब पीकर आने की लगातार शिकायत आ रही थी। इसके बाद सख्ती अपनाते हुए यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें: Haldwani News: बीवी से लड़ाई के बाद शराब में जहर मिलाकर पी गया पति

वन विभाग में मचा हड़कंप

तराई पश्चिमी वानप्रभाग के रामनगर में कुछ ऐसा हुआ जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। दरअसल, वनकर्मी को गश्त के दौरान एक बाघिन का शव मिला है। इस घटना के बाद पूरे विभाग में खलबली मच गई है। वन्य जीव चिकित्सकों ने बाघिन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया। इसके बाद उसका शब्द नष्ट कर दिया गया है। पहली दृष्टि में प्राकृतिक कारणों को ही बाघिन की मौत का कारण माना जा रहा है।

कब मिला बाघिन का शव? (Haldwani News Today)

सोमवार की शाम रामनगर में गश्त के दौरान वन कर्मियों को ज्वालावन बीट में एक बाघिन का शव मिला। उन्होंने शव मिलने की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने जानकारी दी की पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें: Khatima: दंडवत करते हुए खटीमा से पूर्णागिरि धाम जा रहा श्रद्धालु

पोस्टमार्टम के दौरान शरीर के सभी अंग सही पाए गए हैं और शव दो दिन पुराना लग रहा है। इसके अलावा बाघिन की उम्र करीब 4 साल होगी। फिलहाल मौत का कारण प्राकृतिक वजह बताई गई है। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी सच्चाई मालूम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media