Haldwani News: इस अस्पताल में वेतन पाने के लिए धरने पर बैठे कर्मचारी
Haldwani News: कुमाऊं मंडल के सबसे बड़े हॉस्पिटल सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में इस समय बूरे हालात चल रहे हैं। दरअसल, अस्पताल में उपनल के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे। ऐसे में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं आज धीमी हो गई। सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में कार्यरत उपनल कर्मचारी 3 घंटे की हड़ताल पर रहे। उनकी तरफ से यह बात साफ कर दी गई है कि यदि 20 अगस्त तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
5 महीने से नहीं मिला वेतन (Haldwani News)
सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में कार्यरत 600 उपनल कर्मचारी ने जानकारी दी है कि उन्हें बीते 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। इस मामले को लेकर वह कई बार अस्पताल प्रबंधन से लेकर स्वास्थ्य विभाग और सरकार तक अपनी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, उनकी बात को अनसुना कर दिया गया और सुनवाई नहीं की गई। जिस वजह से उन्होंने आज 3 घंटे के कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया।
यह भी पढ़ें: Nainital Tourism: नैनताल में 95% होटल बुकिंग हुई रद्द! दुकानदार भी परेशान
क्या है कर्मचारियों की मांग?
कर्मचारियों की मांग है कि 20 अगस्त (sushila tiwari hospital workers strike) तक उन्हें वेतन दिया जाए। 20 अगस्त तक वह रोजाना 3 घंटे की हड़ताल करेंगे और उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर जाएंगे। आज दोपहर 12:00 बजे तक कर्मचारियों ने सुशील तिवारी हॉस्पिटल के मुख्य गेट पर धरना दिया और नारेबाजी की। उन्हें 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारी अपना किराया तक नहीं दे पा रहे हैं और कई अपने बच्चों के स्कूल की फीस भी देने में सक्षम नहीं है।
सरकार कर रही साजिश (Haldwani Latest News)
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उन्हें निकालने की साजिश रच रही है। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी और सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें जल्द से जल्द वेतन दिया जाए।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: आखिर कितने साल और जलमग्न होता रहेगा रानीपुर मोड़?
अस्पताल ने दिया बयान
सुशीला तिवारी अस्पताल प्रबंधन का बयान सामने आया है। इस मामले में अस्पताल प्राचार्य डॉक्टर अरुण जोशी ने बताया कि कर्मचारियों को जल्द से जल्द वेतन दिलाने के प्रयास किया जा रहे हैं। अस्पताल में करीब 600 से ज्यादा उपनल कर्मी अलग-अलग विभागों में कार्यरत है।