नैनीताल

Haldwani News: बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान

Haldwani News: हल्द्वानी में बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत आज सोमवार सुबह को नितिन लोहनी के नेतृत्व में मुखानी थाना क्षेत्र (haldwani news today) में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान सुबह 6:00 बजे शुरू हुआ जिसमें मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 

भारी लोगों का हो रहा सत्यापन

सीओ नितिन लोहनी ने जानकारी दी के जिले में बाहरी लोगों के सत्यापन (haldwani people verification) को लेकर मुख्यालय से निर्देश प्राप्त हुए हैं। इनके तहत पुलिस ने नारायण नगर और कटघरिया क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया है। इस दौरान बाहर से आए लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई और यह भी जानकारी जुटा गई कि वह लोग कौन है, क्या काम करते हैं और हल्द्वानी कैसे आए। 

Haridwar Car Accident: बस ने कार को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत

क्षेत्र में बनी रहेगी कानून व्यवस्था (Haldwani News Today)

सीईओ लोहानी (CO Nitin Lohani) ने बताया कि बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऐसा होने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की अपराधी गतिविधियों पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।

Uttarakhand: 7000 से अधिक ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव टलने जा रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *