क्राइमनैनीताल

Haldwani News: शर्मनाक! युवक ने घर में घुसकर किया महिला का बलात्कार

Haldwani News: हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, शहर में महिला से दुष्कर्म की खबर आई है। पीड़ित महिला ने हल्द्वानी कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

क्या है पूरा मामला? (Haldwani News)

Haldwani News

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसके साथ रेप हुआ है। इसके अलावा उसके अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे धमकी देता है कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके अश्लील वीडियो और फोटो हर जगह वायरल कर देगा।

यह भी पढ़ें: Kedarnath Heli Service: खराब मौसम में हेली सेवा प्रभावित, 500 बुकिंग हुई रद्द

घर में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं

पुलिस ने जानकारी देकर बताया कि पीड़ित (uttarakhand news) महिला विवाहित है। उसका पति श्रमिक है और वह घर पर अपनी बेटी के साथ रहती है। कुछ दिन पहले वह घर में अकेली थी। इसी बीच नई बस्ती वार्ड-27 निवासी एक युवक उसके घर में घुस गया और दुष्कर्म किया।

अश्लील फोटो और वीडियो बनाई (Haldwani News Latest)

आरोप है कि युवक ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाएं और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर भाग गया। युवा पीड़िता को उसके फोटो- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है और संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।

यह भी पढ़ें: Mata Vaishno Devi: फिर से स्थगित हुई श्री माता वैष्णो देवी यात्रा

आरोपी युवक को कानून का खौफ नहीं

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आरोपी युवक को कानून (Haldwani News Today) का किसी भी तरह से खौफ नहीं है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। अश्लील वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल कर रहा है। साथ ही पीड़िता और उसके परिवार को धमका रहा है। महिला का साफ तौर पर कहना है की घटना के बाद से उसके शादीशुदा जीवन में परेशानी बढ़ गई है। परिवार वाले भी उसका साथ नहीं दे रहे बल्कि शक कर रहे हैं। बीते दिनों भी आरोपी ने घर में घुसकर फिर से उसके साथ रेप किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *