उत्तराखंडराजनीति

Harak Singh Rawat: हरक सिंह रावत ने गुरूद्वारे जाकर मांगी माफी

Harak Singh Rawat: कुछ दिनों पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सिख समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसको लेकर उन्होंने तत्काल ही माफी मांग ली थी। लेकिन, मंच की गरिमा का ध्यान न रखते हुए और धर्म संबंधित टिप्पणी करना उनके लिए भारी पड़ गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। इसके बाद राज्य के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। आक्रोशित सिख समुदाय के लोगों ने हरक सिंह रावत का पुतला भी दहन किया था।

हरक सिंह रावत ने मांगी माफी (Harak Singh Rawat)

अपनी गलती और मामले को बढ़ता हुआ देखकर हरक सिंह रावत ने गुरुद्वारे जाकर सामूहिक माफी मांगने के साथ-साथ प्रायश्चित भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस मुद्दे पर कहा कि गलती को स्वीकारना ही सच्ची सेवा है। अब इस मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि- ” किसी को कोई ठेस पहुंचे या हानि पहुंचे, ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए।”

यह भी पढ़ें: Haldwani News: बनभूलपुरा zero zone घोषित! रूट भी हुए डायवर्ट

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कुछ दिन पहले देहरादून में वकीलों के आंदोलन में अपना समर्थन दिया। जहां उन्होंने एक सिख वकील पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उन्हें लगा कि यह एक व्यंग है परंतु उनका बयान उनके लिए काफी भारी पड़ गया। बयान के बाद सिख समुदाय के लोगों ने हरक सिंह रावत का भी पुतला दहन किया। विरोध पंजाब तक पहुंच गया। इस पूरे मामले के बाद हरक सिंह रावत ने गुरुद्वारे जाकर सामूहिक माफी मांगी और प्रायश्चित किया।

सीएम धामी ने दी सलाह (Harak Singh Rawat News)

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया और हरक सिंह रावत को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कभी भी किसी समुदाय के ऊपर विवादित टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। सिख धर्म गुरुओं का एक बहुत बड़ा इतिहास है। जिन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

यह भी पढ़ें: Rishikesh: इंडिगो की उड़ानों की दिक्क्त का उत्तराखंड पर्यटन पर असर

सिख गुरुओं का स्वर्णिम इतिहास

मुख्यमंत्री के आवाहन पर शहजादों के नाम पर देश में वीरबाल दिवस मनाया जाने लगा है। नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं उसके बाद से तमाम काम किए हैं जिसमें 1984 के दंगों के आरोपियों को सजा दिलाने के साथ ही करतारपुर कॉरिडोर बनाना भी शामिल है। इसलिए किसी को भी ठेस पहुंचे या हानि पहुंचे ऐसा काम कभी नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media