Haridwar: मायापुर में फुटपाथ से चोरी हुई 2 साल की मासूम
Haridwar: हरिद्वार से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में फुटपाथ से 2 साल की बच्ची चोरी होने की खबर आई है। पीड़ित परिवार हरदोई उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। ऐसा बताया जा रहा है कि बीती रात से ही एक संदिग्ध फुटपाथ पर देखा गया था। बच्चा चोरी करने में इस संदिग्ध का हाथ माना जा रहा है।
सकुशल बरामद हुई बच्ची
मैन्युअल पुलिसिंग और डिजिटल सबूत के आधार पर लगातार अभियान चलाते हुए पुलिस टीम ने चोरी हुई बच्ची को ऋषिकुल चौक बस स्टॉप के पास से लावारिस हालत में बरामद कर लिया है। इसके अलावा आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच (Haridwar)
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की है। पुलिस और एसओजी की टीम पूरे पांच पूरी इलाके में बच्चों की तलाश कर रही है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया है कि कुछ सुराग भी पाए गए हैं। बहुत जल्द मासूम को बरामद कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Khatima Crime: अकेली रह नहीं वृद्ध महिला का हुआ खून! बेटा सेना का जवान
चरमरा रही कानून व्यवस्था
जब से नया साल शुरू हुआ है तब से लेकर अब तक राज्य की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरोपियों को पुलिस और कानून का कोई खौफ नहीं रहा है। सबसे बड़ा सवाल महिला सुरक्षा का है। लेकिन, अब पुरुष भी किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं रहे। चोरी से लेकर आपसी विवाद और गैंग वॉर तक शांत भूमि उत्तराखंड में हो रहा है। एक केस सुलझता नहीं है कि दूसरा हो जाता है।
धर्मनगरी में बढ़ता अपराध (Haridwar News)
हरिद्वार उत्तराखंड का विशेष हिस्सा है। देवभूमि में आने वाले लोगों के लिए हरिद्वार प्रवेश द्वार के समान है। धर्मनगरी में भी अब अपराध बढ़ता जा रहा है। आए दिन मर्डर और चोरी की घटनाएं सामने आती रहती है। एक ओर जहां बढ़ता नशा भी आपराधिक गतिविधियों में मुख्य कारण बन चुका है। वहीं दूसरी ओर इस पर पूर्ण रूप से अंकुश भी नहीं लग पा रहा है।
हरिद्वार में यूजीसी का विरोध
धर्मानगर हरिद्वार में शिव मंदिर (Haridwar Latest News) के महंत यति रामस्वरूपानंद गिरि ने अपने सभी गुरु भाइयों और शिष्यों के साथ यूजीसी के विरोध में 1 मार्च 2026 को स्वामी सर्वानंद घाट हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक पदयात्रा करने का निर्णय लिया है। उनके अनुसार यूजीसी काला कानून है। कुछ दिन पूर्व ही यूजीसी के खिलाफ हरिद्वार में मशाल जुलूस भी निकाला गया था।
यह भी पढ़ें: Maharashtra News: अजीत पवार के निधन को लेकर बेटे ने किया बड़ा खुलासा
आज दहियाकी शिव मंदिर के महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी ने अपने गुरु भाई यति परमात्मानंद गिरी, श्री महंत यति रणसिंहानंद गिरी,योगी सरोज नाथ महाराज, यति अभयानंद गिरी के साथ स्वामी सर्वानंद घाट हरिद्वार से दिल्ली तक यूजीसी काला कानून के विरोध में पदयात्रा शुरू करने की घोषणा किया।

