Haridwar Accident: मोतीचूर फ्लाईओवर पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
Haridwar Accident: हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पुल पर खड़े एक पिकअप से हरिद्वार की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार टकरा गए। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा पीछे बैठा हुआ साथी गंभीर रूप से घायल है।
क्या है पूरा मामला? (Haridwar Accident)
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह मोतीचूर फ्लाईओवर पर कंट्री इन होटल के आसपास भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक बाइक पुल पर खड़े पिकअप वाहन से टकरा गई। जो हरिद्वार की ओर से आ रही थी। इस हादसे में बाइक चालक कुशाल शिवदासपुर तेलीवाला निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दूसरा युवक सिराज गंभीर रूप से घायल है।
यह भी पढ़ें: Jaspur News: तरामपुर क्षेत्र में सफारी के लिए नए प्रवेश द्वार का उद्घाटन हुआ
घटना के बाद मैक्स पिकअप चालक मौके से फरार
इस दर्दनाक घटना के बाद मैक्स पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। अन्य घायल व्यक्ति को हरिद्वार के हरमिलाप अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इस पूरी घटना में गलती किसकी है यह तो अभी तक पता नहीं लग पाया है। लेकिन, फ्लाईओवर पर इस तरह से वाहनों का खड़ा रहना बिल्कुल भी उचित नहीं है।
यह भी पढ़ें: Roorkee News: आखिर कैसे डूबा IIT रुड़की का छात्र आशुतोष शुक्ला?
कुछ समय पहले भी हुआ था सड़क हादसा (Haridwar Accident News)
इसी फ्लावर के खत्म होने पर सप्तऋषि चुंगी के समीप कुछ दिन पूर्व सड़क हादसा हुआ था। फुट ओवर ब्रिज या अंडरपास की सुविधा न होने के कारण सप्तऋषि चुंगी पर लोग भारी ट्रैफिक के बीच सड़क पार करते हैं। ऐसा ही कुछ दिनों पूर्व हुआ जब बुजुर्ग दंपत्ति सड़क पार कर रहे थे। तब देहरादून की ओर से आ रही गाड़ी ने उन्हें बचाने के लिए ब्रेक लगे। जिसके कारण ढलान होने के कारण पीछे से आ रही अन्य गाड़ी से टकरा गई। पीछे से एक ट्रक भी आ रहा था। लेकिन, गनीमत रही कि ट्रक चालक ने होशियारी का परिचय देते हुए कोई बड़ा हादसा नहीं होने दिया।

