क्राइमहरिद्वार

Haridwar Crime: आग से झुलसी बहन को अस्पताल लेकर पहुंचा भाई

Haridwar Crime: हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आई है। हरिद्वार स्थित सिडकुल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी हुई मिली है। विवाहिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़िता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा हरिद्वार के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में भी बड़ी घटना हुई है। जहां रेलवे ट्रैक के किनारे एक पन्नी में नवजात का शव मिला है।

नहीं थम रही दहेज उत्पीड़न की घटनाएं (Haridwar Crime)

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के एक निजी अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। जिसमें उन्हें बताया गया कि एक महिला आग से झुलसी हुई है। इसके बाद सिडकुल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा और महिला उप निरीक्षक मनीषा नेगी (haridwar latest news) अस्पताल पहुंचे। विवाहिता की हालत गंभीर होने की वजह से तहसीलदार की मौजूदगी में बयान दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: तस्कर-गुर्गों पर कार्रवाई जारी! लेकिन, आकाओं पर कब?

पीड़िता के भाई ने दी जानकारी

पीड़िता के भाई ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बहन भारती की शादी (haridwar crime news) 27 अक्टूबर 2024 को रोशनाबाद निवासी आशीष के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने उनकी बहन से दहेज की मांग शुरू कर दी थी। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को प्रताड़ित करना भी शुरू कर दिया था। मायके वालों ने समझौता करने की कोशिश की लेकिन हालात और ज्यादा बिगड़ते गए। भारती ने दो हफ्ते पहले ही एक बेटी को जन्म भी दिया है। इसके बाद ससुराल वाले पीड़िता के साथ और ज्यादा सख्ती बरतने लगे।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: सिडकुल में मचा हड़कंप! पुलिस ने किया 35 युवकों को गिरफ्तार

पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप (Haridwar Crime News)

पीड़िता के भाई ने बताया कि 11 अक्टूबर शनिवार शाम ससुराल वालों ने भारती के ऊपर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले ससुराल पहुंचे और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल ले गए। विवाहिता की स्थिति बेहद खराब है क्योंकि वह करीब 80% तक झुलस चुकी है। वह अभी देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती है और गंभीर हालत में है। पुलिस ने पति आशीष और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *