हरिद्वार

Haridwar DM: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर की बैठक

Haridwar DM: हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा और दुर्घटना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। यह समिति सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, म्यूट को कम करने और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए अपनाई गई एक व्यवस्थित प्रक्रिया है।

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश (Haridwar DM)

इस बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम और नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। इसके अलावा सड़क सुरक्षा कानून का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Char Dham: चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज! हर सुविधा होगी खास

चालकों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश

तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले चालकों। शराब पीकर और ओवरलोडिंग वाहन चलाने वाले एवं बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की, हरिद्वार और नजीबाबाद के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जो भी स्ट्रीट लाइट खराब है उन्हें तत्काल रूप से ठीक किया जाए। साथ ही उनकी सूची भी उपलब्ध कराई जाए।

चारधाम यात्रा से पहले सड़के हो ठीक (Haridwar DM News)

जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि एवं पीएमजीसी के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि उनके अंतर्गत जो भी सड़के हैं। जिन पर मरम्मत कार्य किया जा रहे हैं उन्हें चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले पूरा किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना भारती जाए।

तत्परता से साइन बोर्ड लगाए जाए

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिन स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए जाने बाकी है। उन सभी स्थानों पर शीघ्र अति शीघ्र साइन बोर्ड सही से लगाए जाएं। जनपद में जितने भी ब्लैक स्पॉट है उनका निरीक्षण किया जाए। दुर्घटनाओं को कम करने के लिए इन ब्लैक स्पॉट को काम किया जाए। जिन स्थानों पर दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है और यातायात का काफी दबाव रहता है।

यह भी पढ़ें: Dhami News: आज नए कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग में होंगे बड़े फैसले

इसके लिए उन्होंने परिवहन विभाग और पुलिस विभाग (haridwar news) को शाम के 6:00 से रात के 10:00 बजे तक निरंतर चेकिंग अभियान चलाने के लिए कहा है। अतिक्रमण को लेकर भी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्हें कहा है कि जिन भी सड़कों के आसपास अतिक्रमण है उसे तुरंत हटाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media