Haridwar Fire: विष्णु घाट के पास देर रात तीन दुकानों में लगी भीषण आग
Haridwar Fire: हरिद्वार स्थित विष्णु घाट के पास देर रात तीन दुकानों में भीषण आग लगी। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में आग लगने से अचानक लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 2 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
खानपान की दुकानों में आग (Haridwar Fire)
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण छोटा सिलेंडर फटने बताया गया है। पतली गलियों में आग लगने के कारण फायर ब्रिगेड को पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। गाली मत रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात के समय पूरा बाजार बंद था। दिन के समय अगर यह हादसा हुआ होता तो बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की स्थिति बन जाती।
यह भी पढ़ें: Indian Army: जय हिन्द की सेना! भारतीय सेना ने सात आतंकवादी मार गिराए
दुकानों से धुआं निकलता हुआ दिखा
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। देर रात करीब 1:00 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णु घाट चौक पर खाने-पीने की दुकानों से धुंआ निकलता हुआ दिखाई दिया। जिसने थोड़ी देर में ही आग का विकराल रूप ले लिया। आग लगने के कारण मौके पर लोग जमा हो गए और अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि भीषण आग में एक दुकान में रखा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर भी धमाके के साथ फटा। ऐसा होने के बाद आग बुरी तरह से फैल गई।
दो होटल चपेट में आए (Haridwar Fire News)
जैसे ही सिलेंडर फटा आग ने विकराल रूप ले लिया। ऐसा होने के कारण पास में मौजूद हरी निवास होटल और राज होटल के दूसरे तल तक आग की लपटे पहुंची। लोगों ने फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर आई। स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सबसे पहले नजदीक के होटल में रुके हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके अलावा दुकानों में रखे हुए चार अन्य सिलेंडर भी सकुशल बाहर निकाले।
यह भी पढ़ें: CM Dhami: सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सीएम धामी
2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
फायर टीम ने स्थिति को सही से संभाला। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू किया और आसपास स्थित दुकानों तक फैलने से रोका। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने जानकारी दी की आग लगने की सूचना मिलते ही मायापुर यूनिट से फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी।
बाजार में छोटी गलियां थी जिसके कारण बड़ी गाड़ियां ले जाना बहुत मुश्किल था। फिर भी टीम ने मेहनत करके आग को अन्य दुकानों में फैलने नहीं दिया और समय रहते काबू पाया। पहली नजर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और इस मामले की जाँच गंभीरता से की जाएगी।

