Haridwar: प्रधानाध्यापिका ने बच्चों से ढुलवाई लकड़ियां! डीएम ने जताई नाराजगी
Haridwar: जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद ने जानकारी दी है कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर, बहादराबाद के संबंध में मीडिया में समाचार प्रसारित हो रहा था। इसके बाद तथ्य प्रकाश में आया कि प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय के अध्ययनरत छात्रों से मिड डे मील के लिए लकड़ियां ढुलाई जा रही थी। जब तहकीकात की तो यह बात सच निकली। इसके बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तत्काल संज्ञान दिया और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए
यह भी पढ़ें: Haridwar News: घरेलू गैस सिलेंडर के दुरूपयोग को लेकर हरिद्वार डीएम सख्त
प्रधानाध्यापिका ढुलवा रही लकड़ियां (Haridwar News)
बच्चे विद्यालय में पढ़ाई के लिए जाते हैं। लेकिन, अजीतपुर के राज के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका छात्रों से लकड़ी ढुलाई का कार्य करवा रही थी। जिसका इस्तेमाल बच्चों के मध्याह्न भोजन बनाने के लिए होना था। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी से उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
लकड़ी ढुलाई का कार्य करवाना बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) 1986 (संशोधित 2016 ) धारा 3 के प्रतिकूल निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 धारा-17 के विरुद्ध बच्चों के साथ शारीरिक दंड/ मानसिक उत्पीड़न किया जाना तथा बाल सुरक्षा संरक्षण और गरिमा पूर्ण शैक्षिक वातावरण संबंधी मानकों का उल्लंघन बताया है। इसके अलावा उत्तराखंड सरकारी सेवक आचरण नियमावली-2002 के नियम-3 में उल्लेखित राजकीय सेवक की अपेक्षित आचरण के विपरीत है।
यह भी पढ़ें: Khatima News: सरकार की प्राथमिकता जन गण मन- सीएम धामी
प्रधानाध्यापिका को किया गया निलंबित
कार्रवाई के दौरान संबंधित प्रधानाध्यापिका का पद पर बने रहना न्याय उचित नहीं था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।प्रधानाध्यापिका को उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत प्रधानाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर निलंबन की अवधि में कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी बहादराबाद में उपस्थित दें।

