Haridwar Janta Darbar: दोबारा जनता दरबार न पहुंचे लोग- डीएम मयूर दीक्षित
Haridwar Janta Darbar: हरिद्वार की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला कार्यालय सभागार में लंबे समय से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसकी अध्यक्षता जिला अधिकारी मयूर दीक्षित करते आ रहे हैं। हाल फिलहाल में हुए जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़ी कल 51 शिकायतें दर्ज की गई है। जिनमें से 28 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है। इसके अलावा अन्य शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है।
इस विभाग की शिकायत सबसे ज्यादा (Haridwar Janta Darbar)
वर्तमान में हुए जनता दरबार में राजस्व, भूमि, बिजली और पेयजल से संबंधित शिकायतें ज्यादा रही। इसके अलावा विद्युत, राशन और अतिक्रमण की समस्याएं भी प्रमुख रूप से सामने आई है। शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं सीधे जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के सामने रखी हैं। जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Bhiwadi Fire: बंद फैक्ट्री में भड़की आग! जिंदा जले कई मजदूर
समय से हो शिकायत का निस्तारण
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं की जनसुनवाई में दर्ज हुई सभी शिकायतों का त्वरित और समय से समाधान किया जाए। जिसमें किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही या ढीलापन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई अधिकारी समय पर शिकायत का निस्तारण नहीं करता है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
स्थलीय निरीक्षण भी करें (Haridwar Janta Darbar News)
डीएम द्वारा यह भी कहा गया है कि जिन समस्याओं में स्थलीय निरीक्षण जरूरी है। वह संबंधित अधिकारी आपस में बातचीत करके साथ में निरीक्षण कर समस्या का समाधान करें। हिदायत भी दी गई है कि अगर कोई भी शिकायतकर्ता अपनी समस्या लेकर दोबारा जनसुनवाई में आया तो अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दोबारा जनता दरबार न पहुंचे लोग
अधिकारियों को हिदायत दी गई की समय से और तत्परता के साथ समस्या का निवारण करें। कोई भी शिकायतकर्ता अपनी समस्या लेकर दोबारा जनता सुनवाई में न पहुंचे। इसके अलावा बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई है। जिसमें निर्देश दिए गए की सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का तुरंत समाधान करें।
यह भी पढ़ें: India vs Pak Live: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल! आठवीं बार मिली हार
लंबित शिकायतों का डाटा (Haridwar News)
36 दिन से ज्यादा समय से लंबी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा वर्तमान में L1 स्तर पर 536 शिकायतें L2 स्तर पर 116 शिकायतें लंबित हैं। अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया गया है कि शिकायतकर्ताओं से सिस्टम के माध्यम से फोन पर बातचीत कर समाधान सुनिश्चित करें।

