Uncategorized

Haridwar Kumbh 2027: मेले की तैयारी के लिए जारी हुई 500 करोड़ की राशि

Haridwar Kumbh 2027: वर्ष 2027 में कुंभ का आयोजन होने वाला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाला कुंभ मेला भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है की कुंभ मेले की तैयारी के लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की है।

भव्य स्वरूप में होगा मेला आयोजित (Haridwar Kumbh 2027)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासन प्रशासन समिति मेला प्रशासन कुंभ की तैयारी में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में कुंभ मेला भव्य रूप से आयोजित होगा। साथ उन्होंने अभी कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना के अनुरूप इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार पूरा प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: हरिद्वार पहुंचे CM धामी! बैरागी कैंप का किया स्थलीय निरीक्षण

सुरक्षित होगी चारधाम यात्रा

अप्रैल माह में चारधाम यात्रा (char dham yatra 2026) भी शुरू हो जाएगी। जिसको लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि चारधाम यात्रा राज्य की लाइफ लाइन है। यात्रा हर दृष्टि से अच्छी हो इसके लिए कदम भी उठाए जा रहे हैं। पिछले साल की यात्रा समाप्त होने के बाद से ही सरकार ने अगली यात्रा की तैयारी शुरू कर दी थी। इस मामले में बैठकें भी चल रही है और उनके सुझावों के आधार पर यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाना सरकार का सबसे बड़ा संकल्प रहेगा।

यह भी पढ़ें: Rudrapur News: महिला ने की ठगी! ट्रेडिंग के नाम पर 68 लाख रुपए का फ्रॉड

5 तारीख को मिलेगी पेंशन (Haridwar Kumbh 2027 News)

योजनाओं की बात करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिव्यांग, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को हर महीने की 5 तारीख तक पेंशन देने का निर्णय लिया गया है। यह डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में जाएगी। उन्होंने अभी कहा कि सरकार ने कल्याणकारी पेंशन योजनाओं में दी जाने वाली पेंशन राशि को ₹1000 से बढ़कर ₹1500 हर महीने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media