Haridwar Kumbh: आगामी कुंभ मेले के लिए बनाए लोगो! ऐसे ले भाग
Haridwar Kumbh: आगामी 2027 कुंभ मेले की तैयारी को लेकर मेला प्रशासन तेज हो गया है। अब इन तैयारी में आमजन भी भागीदारी कर सकते हैं। इसके तहत कुंभ के लिए आधिकारिक प्रतीक चिन्ह यानी कि लोगो डिजाइन तैयार करने के लिए नागरिकों से रचनात्मक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इसके लोगों का चयन होगा उसे मेला प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
अगर है कला तो करें लोगो डिजाइन (Haridwar Kumbh)
मेला अधिकारी सोनिका ने जानकारी देते हुए बताया है की कुंभ मेला भारत की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक है। जिसको ध्यान में रखते हुए कुंभ मेले को दिव्य और भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारी हो चल रही है। आमजन भी कुंभ की भव्यता और दिव्यता को ध्यान में रखते हुए लोगो तैयार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Haridwar DM: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर की बैठक
कैसा होना चाहिए लोगो?
लोगो इस प्रकार होना चाहिए जो कुंभ मेले की धार्मिक आस्था के साथ-साथ सदियो पुरानी अद्भुत विरासत की परिकल्पना को आकर्षक और प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर सकें। यह केवल एक कार्य नहीं बल्कि संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक होगा। यह लोगो कुंभ मेले की प्रमुख पहचान बनेगा। इसलिए इसमें सांस्कृतिक मूल्यों, परंपराओं के साथ-साथ आध्यात्मिक झलक होनी चाहिए।
15 दिनों में तैयार करें लोगो (Haridwar Kumbh 2027)
जो लोग भी इस कार्य को करना चाहते हैं वह स्वयं द्वारा तैयार किया गया लोगो डिजाइन 15 दिनों के अंदर सॉफ्ट कॉपी या फिर हार्ड कॉपी के रूप में मेला नियंत्रण भवन, निकट हर की पौड़ी, हरिद्वार स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में उपलब्ध करा सकते हैं। इसके अलावा प्रतिभागी अपना डिजाइन ईमेल पर भी भेज सकते हैं। मेला अधिकारी ने जानकारी दी है कि चयनित लोगो डिजाइन के डिजाइनर को सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Haldwani News: बीवी से लड़ाई के बाद शराब में जहर मिलाकर पी गया पति
कौन ले सकता है भाग?
इसमें उत्तराखंड के आम नागरिक, कलाकार, डिजाइनर, युवा और छात्र कोई भी भाग ले सकता है। मेला अधिकारी द्वारा अपील की गई है कि अधिक से अधिक मात्रा में लोग इससे जुड़े। अपनी रचनात्मकता के माध्यम से कुम्भ मेले की पहचान को नया स्वरूप दें।

