धार्मिकहरिद्वार

Haridwar Kumbh Mela: अर्ध कुंभ की तैयारी में आया नया बदलाव! जानिए

Haridwar Kumbh Mela: हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्ध कुंभ 2027 को लेकर तैयारियां जोरों पर है। शहर में ग्रीन घाट भी बनाए जाएंगे। शुक्रवार को एनएमसीजी यानी कि नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की टीम ने हरिद्वार में अर्ध कुंभ मेला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की है। साथ ही उन्होंने घाटों का स्थलीय निरीक्षण भी किया है। यह बैठक कुंभ मेला अधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में हुई है। जिसमें टीम के सामने कई प्रस्ताव भी रखे गए हैं।

अर्ध कुंभ के लिए बनेंगे ग्रीन गंगा घाट (Haridwar Kumbh Mela)

इन सभी प्रस्तावों को नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा को भेजा जाएगा। वीआईपी घाट और सीसीआर घाट के पास में ग्रीन घाट भी बनाए जाएंगे। जिन्हें बनाने के लिए इको फ्रेंडली पदार्थ का भी इस्तेमाल होगा। यह घाटों में खूब हरियाली होगी। अधिकारियों के अनुसार ऐसे घाट गंगा और पर्यावरण दोनों के लिए अनुकूल होंगे। इसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत होगी। वेस्ट मैनेजमेंट का भी ध्यान रखते हुए नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की भी चर्चा जारी है।

यह भी पढ़ें: UCC Uttarakhand: बीजेपी को लगा बड़ा झटका! दो विधेयक हुए वापस

कैसे बनेंगे ग्रीन गंगा घाट?

ग्रीन गंगा घाट (haridwar news) को इको फ्रेंडली मटेरियल से बनाया जाएगा। एनएमसीजी के डायरेक्टर धीरज जोशी ने जानकारी दी है की अर्ध कुंभ मेले को लेकर कई प्रपोजल प्राप्त हुए हैं। इन सभी की समीक्षा भी की गई है। सभी प्रपोजल नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा को भेजे जाएंगे। जिनकी पुनः समीक्षा की जाएगी। देश के अन्य जगहों पर ग्रीन घाटों का कार्य हो चुका हैं। हरिद्वार में भी इन घाटों की प्लानिंग पायलट प्रोजेक्ट के तहत की जा रही है। एसटीपी प्लांट को लेकर भी प्रपोजल प्राप्त हुए हैं। उनकी भी समीक्षा अच्छे से की जाएगी।

यूपी सिंचाई विभाग ने तैयार किया प्रोजेक्ट (Haridwar Kumbh Mela News)

अपर कुंभ मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा ग्रीन घाटों का प्रोजेक्ट बनाया गया है। वीआईपी और सीसीआर घाट के पास ग्रीन घाट बनेंगे। प्रोजेक्ट बनाकर एनएमसीजी को दिया गया है। इसके अलावा कुंभ क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्रोजेक्ट भी तैयार किया गया है। एसटीपी की क्षमता बढ़ाने के लिए ही पहले से ही योजना बनाई गई है। इन सभी का प्रस्ताव बनाकर दे दिया गया है। अनुमति मिलने के बाद कार्य शुरू होंगे।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: बिना नक्शे के बन रही मस्जिद पर MDDA ने लगाया ताला

14 जनवरी 2027 से होगी शुरुआत

हरिद्वार में अर्ध कुंभ (Haridwar Kumbh Mela 2027) मेले की शुरुआत 14 जनवरी 2027 से होगी। फिलहाल अर्ध कुंभ की तैयारी के लिए पहले नए गंगा घाटों का निर्माण पूरा होगा। अमरापुर घाट से निर्माण कार्यों की शुरुआत हुई है। ढाई किलोमीटर लंबे घाट बनाए जाएंगे और अब ग्रीन घाटों के निर्माण की योजना पर भी काम शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media