Haridwar Kumbh Mela: कुंभ की तैयारियां हुई तेज! मेला अधिकारी ने किया निरीक्षण
Haridwar Kumbh Mela: अगले साल कुंभ मेला का आयोजन होने वाला है। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभागों को कई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मेला अधिकारी सोनिका सिंह लगातार मौके पर जाकर निरीक्षण कर रही है। जिससे किसी भी तरह की देरी या लापरवाही ना हो।
बैरागी कैंप और दक्षद्वीप क्षेत्र का दौरा (Haridwar Kumbh Mela)
मंगलवार सुबह मेला अधिकारी ने बैरागी कैंप और दक्षद्वीप क्षेत्र का दौरा किया है। जहां उन्होंने सड़कों, फूलों और घाटों की स्थिति देखी और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है की कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होता है। जिसमें लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं गंगा स्नान के लिए भी आते हैं। इसलिए सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: Rishikesh: हाथी का रेस्क्यू नहीं किया! अपनी सीमा में आने से रोकते रहे वनकर्मी
शिविर और पार्किंग व्यवस्था पर दिया जोर
बैरागी कैंप में अखाड़े और धार्मिक संस्थाओं के लिए तय की गई भूमि का भी निरीक्षण किया गया है। अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि शिविर स्थलों का समतलीकरण समय से पूरा किया जाए। इसके साथ ही पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था बनाने पर भी जोड़ दिया गया है। जिससे मिले के दौरान यातायात किसी भी तरह से प्रभावित न हो। बड़े स्तर पर भी ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
घाटो की मजबूती और सफाई पर ध्यान (Haridwar Kumbh Mela News)
क्षेत्र में घाटों की सीढ़ियों, रेलिंग और लाइट व्यवस्था को भी मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। घाटों की नियमित सफाई और मरम्मत के लिए अलग से योजना बनाने को भी कहा गया है। मेला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की गंगा तट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
सड़क और पुल निर्माण कार्य
दक्षद्वीप पार्किंग से राष्ट्रीय राजमार्ग तक संपर्क मार्ग विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई है। इससे मेले के दौरान वाहनों का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। कनखल क्षेत्र से वैकल्पिक मार्ग और फूलों की संभावनाओं पर भी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। मौजूदा पुलों की सुरक्षा जांच और रखरखाव सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
यह भी पढ़ें: Khatima News: पिंक टॉयलेट पर महीनों से लटका ताला! पैसा हुआ बर्बाद
बिजली पानी और स्वच्छता की व्यवस्था (Haridwar News)
मेला अधिकारी ने बिजली पीने के पानी और सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की है। नियमित कूड़ा निस्तारण और सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि मेरा क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी है। कुंभ क्षेत्र की जमीन को अतिक्रमण मुक्त रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी अवैध कब्जे को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

