Haridwar: प्यार या सनक? युवक ने एक तरफा प्यार में खुदको मारी गोली
Haridwar: हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक तरफा प्यार के पागलपन में फैजाबाद उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक ने हरिद्वार में अपनी कनपटी में पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
क्या है पूरा मामला? (Haridwar)
दरअसल, युवक उत्तर प्रदेश से हरिद्वार अपनी गांव की युवती से मिलने आया था। युवती ने किसी तरह से उससे बचकर पुलिस को इस बात की सूचना दी। इससे पहले की पुलिस युवक को ढूंढती। उसने खुद को गोली मार ली। फिलहाल पुलिस युवक और युवती के परिजनों से संपर्क करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत हरिद्वार में हुई कितनी प्रगति?
पिस्तौल लेकर आया था युवक
पुलिस ने जानकारी दी की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसमें उसने बताया कि वह अरुवावा, फैजाबाद उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह यहां पर एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। युवती ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके गांव का रहने वाला सजेश जमालपुर चौक के पास उसको मिला। जिसके पास एक पिस्तौल भी थी।
युवती के साथ की मारपीट (Haridwar News)
युवती ने बताया कि युवक ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए युवती से आरोपित का मोबाइल नंबर लिया और लोकेशन ट्रेस की। साथ ही उसकी तलाश करनी शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: Nainital News: एसडीएम ने निकाला गैस सिलेंडर वितरण का समाधान
बहादराबाद में की आत्महत्या
पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीछा किया तो पता चला कि आरोपित इंडियन बॉटलिंग प्लांट गैस प्लांट क्षेत्र बहादराबाद की बाउंड्री वॉल के पीछे खाली मैदान में था। आरोपित सुदेश ने पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही अपने पास रखी हुई पिस्तौल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही गोली की आवाज पूरे मैदान में गूंजी आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपित के पास पिस्तौल कहां से आई और युवती के साथ उसका क्या विवाद चल रहा था।

