Haridwar News: धर्मनगरी में इस डाकू से जुडी इमारत बनेगी टूरिस्ट स्पॉट
Haridwar News: हरिद्वार में आप सभी को विभिन्न तीर्थ स्थलों के बारे में जरूर पता होगा। लेकिन, तीर्थनगरी में एक डाकू से जुड़ी हुई जगह भी है। पर्यटन विभाग श्यामपुर में स्थित अंग्रेजों की एक जेल को एडवेंचर टूरिज्म से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। ब्रिटिश काल के थाने और जेल का इतिहास खतरनाक सुल्ताना डाकू से जुड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह को पर्यटन से जोड़ा जाए।

श्यामपुर में अंग्रेजों के जमाने की जेल (Haridwar News)
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्ताना डाकू को जब अंग्रेजों ने पकड़ लिया था। तब हरिद्वार के श्यामपुर स्थित जेल में करीब 20 दिनों तक रखा था। फिलहाल यह एक खंडहर हो चुकी इमारत है। जिसकी हालत भी खराब है। लेकिन, पुराने समय में अंग्रेज यहीं से कानून व्यवस्था संभालते थे।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: धर्मनगरी में अवैध रूप से रह रहा अफगानी युवक गिरफ्तार

100 साल से ज्यादा पुरानी इमारत
यह जेल करीब सवा सौ साल पुरानी है। जिसे इलाके में अंग्रेजों की जेल या थाने के नाम से जाना जाता है। जिसका इतिहास 20वीं सदी के शुरुआत में अंग्रेजों और शोषण करने वाले साहूकारों के लिए खौफ का पर्याय है। जो सुल्ताना डाकू से जुड़ा हुआ है।
एडवेंचर टूरिज्म से जोड़ने का प्रयास (Haridwar News)
कुछ समय तक इसी जेल में रहा था सुल्ताना डाकू। इतिहास के अनुसार सुल्ताना डाकू को पकड़ने के लिए अंग्रेजों ने अपना एक स्पेशल ऑफिसर भेजा था। उसने सुल्ताना को गिरफ्तार किया और इसी जेल में कुछ दिनों तक रखा था। पर्यटन विभाग अब इसे संरक्षित करेगा और झिलमिल झील सफारी के साथ जोड़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में सुल्ताना डाकू सक्रिय रहा है। इसलिए डाकू से जुड़ी जेल को भी एडवेंचर टूरिज्म के रूप में विकसित करने की योजना की गई है।

यह भी पढ़ें: Pithoragarh News: साइकिल चला रहे छात्र को टैक्सी चालक ने मारी टक्कर
गरीबों की मदद करता था सुल्ताना डाकू
सुल्ताना डाकू अपने समय में अच्छे डाकुओं में गिना जाता था। क्योंकि वह अंग्रेजों और अमीरों से धन लूटकर गरीबों की मदद करता था। जिसे रॉबिन हुड भी बताया जाता है। जिसे लोग एक बहुत ही अच्छा इंसान मानते थे। वह हरिद्वार, कोटद्वार, बिजनौर, मुरादाबाद जैसे इलाकों में एक्टिव रहते थे।

