Haridwar News: विधवा महिला से की लाखों की ठगी! नोट छापने का लालच दिया
Haridwar News: हरिद्वार से एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। ज्वालापुर कोतवाली इलाके में जादू का खेल दिखाने और नोट छापने के बहाने एक परिवार को झांसा दिया गया। उनसे 9 लाख 30 हजार की ठगी की गई है। मामले की जानकारी मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विधवा महिला से ठगी (Haridwar News)
पुलिस ने जानकारी दी है कि कोतवाली क्षेत्र की लाल मंदिर कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी और ठेली लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है। 2 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे घर की जिम्मेदारी उसे पर आ गई। उसने आरोप लगाया है कि गुलाम निवासी अब्दुल्लापुर मेरठ, पति के जीवित रहने के समय भी उनके घर आता जाता था। 26 जनवरी को वह अपने दो अन्य साथियों के साथ घर पहुंचा।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: रोड चौड़ीकरण बना स्थानीय निवासियों के लिए सर दर्द
जादू से नोट छापने का झांसा
तीनों ने खुद को जादू का खेल दिखाने वाला बता कर महिला को झांसा दिया। यह भी बताया कि वह जादू से नोट छाप सकते हैं। विश्वास दिलाने के लिए उसने महिला को बताया कि उसके पास कागज और नोट छापने की मशीन है। महिला ने बताया कि उन्होंने महिला और उसके पुत्रों से नोट छापने की मशीन और नोट को बनाने का कच्चा माल लाने के नाम पर रकम मांगनी शुरू की। झांसा दिया गया की नोट छापने के बाद उन्हें भी मोटी रकम मिलेगी।
जेवर बेचकर जुटाए पैसे (Haridwar News Today)
अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए महिला ने अपने जेवर बेचकर पैसे जुटाए थे। आरोपियों की बातों में आकर 30 जनवरी की रात को उसने उन्हें चार लाख तीस हज़ार नकद दिए। अगले दिन तीनों फिर से महिला के घर आए और 3 लाख रुपए लेकर चले गए। इसके अलावा 1,30,000 रुपए से अधिक की रकम यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर हुई।
यह भी पढ़ें: CM Dhami Haridwar: अर्ध कुंभ को पूर्ण कुंभ की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा
पैसे मांगने के बाद शुरू हुआ विवाद
जब महिला (haridwar crime news) ने बाद में अपने पैसे मांगे तो तीनों ने बहाने बनाएं और उसका फोन उठाना बंद कर दिया। जब महिला और उसके बेटों को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों से अपने पैसे वापस दिलाने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही है और जल्द ही तीनों आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

