Haridwar News: महिला पर चढ़ा आशिकी का भूत! प्रेमी के चक्कर में बेटी भूली
Haridwar News: हरिद्वार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसने एक अन्य युवक के साथ मिलकर उसका मकान अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा बिना तलाक लिए ही उससे अलग होकर इस युवक से शादी कर ली है। आरोप लगाया है 5 साल की बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला? (Haridwar News)
पुलिस के अनुसार, बृज विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 59 निवासी योगेश कुमार पुत्र रामपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2019 में हिना से हुई थी। साल 2020 में उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। युवक ने आरोप लगाया है कि मार्च 2023 में हिना का संपर्क जम्मू कश्मीर निवासी विशाल बक्शी से हुआ था। इसके बाद हिना (haridwar crime news) ने विशाल के साथ मिलकर षड्यंत्र के तहत मकान अपने नाम कर लिया।
यह भी पढ़ें: NSUI Protest: बीते 2 साल से छात्र संघ चुनाव न होने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन
योगेश पर हुआ हमला
आरोप है कि फरवरी 2024 में पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद 14 फरवरी को विशाल बक्शी से उसने विवाह कर लिया। वर्तमान में वह जम्मू कश्मीर में विशाल के साथ रह रही है और योगेश अपनी 5 वर्षीय बेटी के साथ हरिद्वार स्थित मकान में रह रहा है। योगेश ने आरोप लगाया है की मकान से बेदखल करने की नीयत से विशाल और उसके साथियों ने उस पर हमला भी किया है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: नींद नहीं आती? सोने से पहले अपनाएं ये 5 वास्तु उपाय
ऑडियो रिकॉर्डिंग में दी धमकी (Haridwar News Latest)
12 अगस्त को योगेश को मोबाइल पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी आई। जिसमें हिना और विशाल कुछ असामाजिक तत्वों से बातचीत कर रहे हैं। इसमें पैसे के लेनदेन के बदले उसका हाथ पैर तोड़कर बिस्तर पर डालने की बात कही जा रही है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।