क्राइमहरिद्वार

Haridwar News: ओवरटेक करते हुए बाइक हुई अनियंत्रित! दो युवकों की मौत

Haridwar News: हरिद्वार से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, कनखल थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हुई है। दोनों युवक ऋषिकेश के रहने वाले थे। ज्वालापुर से ऋषिकेश की ओर लौटते हुए यह हादसा हुआ।

कैसे हुआ एक्सीडेंट? (Haridwar News)

ऋषिकुल क्षेत्र में हाईवे पर सहगल पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करते हुए बाइक अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित किया और दूसरे को हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: यमुनोत्री हाइवे पर दिखे भालू! वन विभाग की नाकामी

वाहन की चपेट में आए युवक

मृतक भीम यादव पुत्र धर्मवीर यादव और राम खिलावन, निवासी शीशमझाड़ी ऋषिकेश, ज्वालापुर से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। इस दौरान सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों सड़क पर गिरे और पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हुई और दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

उपचार के दौरान दूसरे युवक ने तोड़ा दम (Haridwar Latest News)

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार मिलने के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान वह मौत से जंग हार गया। कनखल थाना एसएसआई सत्येंद्र भंडारी ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे का कारण ओवरटेक करना सामने आया है। लेकिन, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ जारी है और इस मामले की गहनता से जांच हो रही है।

यह भी पढ़ें: Laksar News: लक्सर में बढ़ती गुंडागर्दी! गर्भवती महिला के घर में घुसे बदमाश

सिडकुल में भी हुआ सड़क हादसा

सिडकुल थाना क्षेत्र में भी हिट एंड रन (haridwar road accident news) का एक हादसा हुआ। जिसमें घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ज्वालापुर निवासी हर्ष कुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी मां 19 दिसंबर को सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम खत्म करने के बाद घर वापस आ रही थी। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और वह घायल हो गई। उन्हें मेट्रो अस्पताल ले जाया गया और जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद 23 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और हर तरह की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media