Haridwar News: सड़क पर खड़े बुजुर्ग को सांड ने उठाकर पटका
Haridwar News: हरिद्वार से एक दुखद खबर सामने आई है। जगजीतपुर में आवारा सांड ने सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हुए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान 75 वर्षीय रामकिशन निवासी जगजीतपुर के रूप में हुई। परिवार पर अचानक से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
कैसे हुआ हादसा? (Haridwar News)
दरअसल, यह पूरी घटना जगजीतपुर स्थित मांगेराम की पुलिया के नजदीक की है। बीते गुरुवार शाम के समय बुजुर्ग रामकिशन सड़क किनारे खड़े हुए थे। अचानक से पीछे से एक सांड आया और उन्हें टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: Amit Shah Uttarakhand: अमित शाह ने युवाओं को जिगर के टुकड़े कह कर संबोधित किया
इसके बाद बुजुर्ग समझते लेकिन उससे पहले ही सांड ने उन्हें दोबारा उठाया और सड़क पर पटक दिया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने हिम्मत करके सांड को भगाया और बुजुर्ग को नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, जहां यह घटना हुई वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। मृतक की पहचान 75 वर्षीय रामकिशन निवासी जगजीतपुर के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि बुजुर्ग सड़क किनारे खड़े हुए हैं। उसी समय अचानक से तेज रफ्तार में आया सांड उन्हें टक्कर मार देता है। इस हमले के बाद बुजुर्ग सड़क पर गिर जाते हैं। जब मैं समझने की कोशिश करते हैं तो उन्हें दोबारा सड़क पर पटक देता है।
यह भी पढ़ें: Haldwani News: डबल मर्डर केस से दहला शहर! मंडी परिषद में भरी सुरक्षा
प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश (Haridwar News Today)
घटना के बाद पूरे क्षेत्र के लोगों में प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश भी देखने को मिला है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि जगजीतपुर इलाके में लंबे समय से आवारा सांड और मवेशियों के घूमने की समस्या बनी हुई है। इस बारे में कई बार शिकायत भी की गई है लेकिन इन्हें पकड़ने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पूरी घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस स्टेशन में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
