हरिद्वार

Haridwar News: सीएम धामी ने रुकवाया जिले की सबसे बड़ी मस्जिद का काम

Haridwar News: हरिद्वार जिले के लक्सर तहसील के ग्राम सुल्तानपुर में बन रही बड़ी मस्जिद के निर्माण कार्य को प्रशासन ने रुकवा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया। इसके बाद हरिद्वार जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बारे में शिकायत की थी।

स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप (Haridwar News)

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है की मस्जिद का निर्माण निर्धारित मानकों के खिलाफ हो रहा था। इसे हरिद्वार जिले की सबसे बड़ी मस्जिद बताया जा रहा था। मस्जिद की मिनारों की ऊंचाई करीब ढाई सौ फीट तक बनाई जा चुकी है और मस्जिद में पत्थर लगाने का काम चल रहा था। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस संबंध में शिकायत की थी जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को निर्माण पर तुरंत रोक लगाते हुए जमीन और निर्माण समिति जांच करने के निर्देश दिए हैं।

CM DHAMI

यह भी पढ़ें: Chamoli Army Bus Accident: सेना के जवानों की बस पलटी! रिस्क से भरा मार्ग

जिलाधिकारी ने दी जानकारी

हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी दी है कि- मुख्यमंत्री के निर्देश पर मस्जिद का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। फिलहाल आगे मामले की जांच की जा रही है। लक्सर के उप जिलाधिकारी भी मामले की जांच कर रहे हैं और संबंधित पक्ष को नोटिस भी भेज दिया गया है। मस्जिद प्रबंधन से जमीन और निर्माण से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं।

यह भी पढ़ें: Haridwar Kumbh 2027: कुंभ से पहले खराब बसों को बाहर करने की प्लानिंग

धर्मांतरण पर की थी चिंता जाहिर (Haridwar Latest News)

एक दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में धर्मांतरण की घटनाओं पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने अधिकारियों को धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा अधिकारियों से धर्मांतरण करने वालों के जाल में फंसे लोगों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के आदेश भी जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *