Haridwar News: जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन में हुआ विवाद! टूटी शादी
Haridwar News: हरिद्वार के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अजीबोगरीब घटना हुई है। दरअसल, एक गांव में शादी की खुशियां उस वक्त खत्म हो गई जब जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के बीच तीखी नोकझोक हो गई।
क्या है पूरा मामला? (Haridwar News)
दरअसल, दूल्हे ने अपनी शारीरिक और आर्थिक स्थिति को लेकर ईमानदारी के साथ अपनी सारी जानकारी दुल्हन को दे दी। लेकिन, दुल्हन को यह बात पसंद नहीं आई और मामला इतना बढ़ गया की बारात बिना दुल्हन के ही वापस गई।
यह भी पढ़ें: Pranav Singh Champion: वीडियो वायरल होने के बाद चैंपियन ने दिया बयान
वरमाला डालने से किया इनकार
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की क्षेत्र से खानपुर के गांव में बारात बड़े ही धूमधाम से दुल्हन को लेने पहुंची थी। सभी मेहमान भोजन कर रहे थे और आनंद उठा रहे थे। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर वरमाला के लिए पहुंचे। इस दौरान उन दोनों के बीच बातचीत हुई और अचानक से पूरा माहौल ही बदल गया। थोड़ी ही देर बाद दुल्हन ने वरमाला डालने और फेरे लेने से साफ मना कर दिया।
किस वजह से थोड़ी शादी? (Haridwar News Today)
शादी से कुछ समय पहले ही दूल्हे का एक्सीडेंट हुआ था। जयमाला के दौरान उसने दुल्हन से कह दिया की- “एक्सीडेंट की चोट के कारण में ज्यादा काम या नौकरी नहीं कर पाऊंगा। ऐसे में शादी के बाद घर का खर्च चलाना काफी मुश्किल होगा।” दूल्हे का यह कबूलनामा दुल्हन ने सुनकर परिवार वालों को बता दिया।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: पीपल का वृक्ष बचाने के लिए पेड़ से लिपटे अधिवक्ता
पंचायत और पुलिस ने कराया फैसला
जब दुल्हन के परिवार को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने बात छिपाने का आरोप लगाते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संभाला। आखिर में गांव के सभी लोगों ने और दोनों परिवारों की यह सहमति हुई की है बारात बिना किसी मनमुटाव और कानूनी कार्रवाई के वापस लौटेगी। किसी भी पक्ष की तरफ से कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं कराई गई है।

