क्राइमहरिद्वार

Haridwar News: धर्म पूछकर मारपीट! हरिद्वार पुलिस ने किया साफ़ इंकार

Haridwar News: उत्तर प्रदेश के एक ट्रक ड्राइवर ने अपने साथ हरिद्वार में मारपीट होने की बात कही थी। ड्राइवर का आरोप था कि उसे धर्म पूछ कर पीटा गया। हालांकि, हरिद्वार पुलिस ने ड्राइवर के इन आरोपों का खंडन किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ट्रक के पहिए पर लघु शंका करने को लेकर विवाद में मारपीट हुई थी।

क्या है पूरा मामला? (Haridwar News)

दरअसल, उत्तर प्रदेश के ट्रक ड्राइवर ने आरोप लगाया था कि वह एक ढाबे पर रुका हुआ था। जहां पर आरोपियों ने उसका नाम पूछा और जब उन्हें पता लगा कि वह दूसरे धर्म का है तो उसके साथ मारपीट की। लाठी-डंडों से उसको पीटा गया। युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसकी सुनवाई भी नहीं की।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: उलटी दिशा से आ रही कार ने मारी IG की गाड़ी को टक्कर

पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

हरिद्वार पुलिस ने मारपीट की घटना को स्वीकार किया है। लेकिन, धर्म पूछ कर मारपीट करने के आरोपों का स्पष्ट तौर पर खंडन किया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि ट्रक के पहिए पर लघु शंका करने को लेकर मारपीट शुरू हुई थी। फिलहाल बहादराबाद थाने में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

मुस्लिम ट्रांसपोर्टर साथ देने आए (Haridwar News Today)

यह पूरी घटना 22 फरवरी की रात की है जब ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट हुई थी। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हुआ और उसके सिर में टांके भी आए हैं। इसके अलावा उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान है। युवक का कहना है कि पुलिस ने उसके मामले में सुनवाई नहीं की। इसके बाद हरिद्वार के मुस्लिम ट्रांसपोर्टर भी उसका साथ देने आए। लेकिन, मंगलवार को रात करीब 11:00 बजे पुलिस ने इस मामले में एक नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हरिद्वार पुलिस ने धर्म पूछ कर मारपीट करने की बात से साफ इनकार कर दिया है। दूसरे पक्ष के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2026: किस दिन होगा होलिका दहन? शास्त्रों के अनुसार जाने

एसएसपी नवनीत सिंह ने क्या कहा?

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने जानकारी दी की 22 फरवरी की रात को कलियर-बहादराबाद मार्ग पर एक थाने के पास फिरोज आलम निवासी उत्तर प्रदेश ने किसान ढाबे के पास अपना ट्रक खड़ा किया था। उसी रात को नीतीश पाल और उसके अन्य साथी किसान ढाबे पर खाना खाने आए थे। वह ट्रक के पहिये पर लघु शंका करने लगे यह देखकर ट्रक ड्राइवर फिरोज ने उनको टोक। देखते ही देखते बात बहसबाजी और मारपीट तक पहुंच गई। एसएसपी का कहना है कि सभी एक दूसरे से पहली बार मिले थे। तो धर्म संबंधी टिप्पणी करने के कोई भी तथ्य सामने नहीं आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media