हरिद्वार

Haridwar News: मोर्चरी में रखे हुए शव को चूहों ने कुतरा! एक आंख भी गायब

Haridwar News: हरिद्वार जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे हुए शव को चूहों ने कुतर दिया। 5 दिसंबर को पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर लक्की शर्मा का कथित तौर पर हृदय गति रुकने के वजह से निधन हुआ था। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया था। जब परिजन आज सुबह अस्पताल पहुंचे तो शव की हालत देखकर उन्होंने हंगामा किया और अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। काफी देर तक अस्पताल में परिजन रहे और हंगामा हुआ।

क्या है पूरा मामला? (Haridwar News)

दरअसल, पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर 36 वर्षीय लखन शर्मा को देर रात तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका हो गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए उनके शव को जिला अस्पताल में रखा गया। ज्यादा रात होने और डॉक्टर ना होने की वजह से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। इसके बाद परिजन घर चले गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

मृतक के परिजन ने देखा कुतरा हुआ चेहरा

जब मृतक के किसी परिजन ने शव का चेहरा देखा (Haridwar Jila Hospital News) तो चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दिए। इसके अलावा शव की एक आंख ना होने पर परिजनों का गुस्सा चढ़ गया और उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पंजाबी समाज के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने भी अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: इस्तीफा देंगे विधायक दिलीप रावत! बीजेपी में मचा हड़कंप

परिजन ने बताया पूरा मामला

मृतक के जीजा मनोज शर्मा ने जानकारी दी की तबीयत खराब होने के बाद रात को एंबुलेंस के जरिए लक्की को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। फिर शव को मोर्चरी में ही रखवा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब मैं सुबह अस्पताल गया तो शव की आंख, कान नाक और चेहरे पर चूहों के काटने के निशान दिखाई दिए।

खराब फ्रीजर में रखा शव (Haridwar News Today)

अस्पताल के कर्मचारियों पर आरोप लगाए गए हैं कि उनका डीप फ्रीजर भी नहीं चल रहा था। जिस फ्रिजर में शव रखा गया वह पीछे से खुला हुआ था और वहीं से चूहें अंदर घुस आए होंगे। उन्होंने बताया कि मनोज की आंखें दान करनी थी। लेकिन, चूहों ने एक आंख खराब कर दी है।

यह भी पढ़ें: Ghansali Protest: घनसाली में 11 दिसंबर को 11 आंदोलनकारी करेंगे आत्मदाह

जिला अस्पताल के पीएमएस ने क्या कहा?

जिला अस्पताल के पीएमएस आरवी सिंह माना है कि अस्पताल में शव रखने वाले कई फ्रीजर खराब है। कुछ के ढक्कन भी बंद नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच बैठाई जाएगी और लापरवाही सामने आने पर त्वरित कार्रवाई भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media