Haridwar News: अचानक चली तबादला एक्सप्रेस! इंस्पेक्टर- दरोगाओं के ट्रांसफर
Haridwar News: हरिद्वार पुलिस में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर हुए हैं। जिले के नए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के द्वारा जनपद में तैनात 2 इंस्पेक्टर और 20 दरोगाओं के ट्रांसफर किए गए। शुक्रवार देर रात किए गए ट्रांसफर में इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी को श्यामपुर कोतवाली से हटाया गया और रानीपुर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है।
कुछ ही दिन में हुआ ट्रांसफर (Haridwar News)
गौर करने वाली बात यह है की कुछ दिन पहले ही आशुतोष राणा को रानीपुर कोतवाली और इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी को श्यामपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया था। लेकिन, एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दोनों अधिकारियों का कुछ ही दिनों में ट्रांसफर किया गया है। अब मनोहर भंडारी की जगह सिडकुल थाना प्रभारी रितेश शर्मा को श्यामपुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: 45 लाख के बजट से साफ होगा कूड़े का पहाड़
पुलिस कार्यालय से सिडकुल का सफर
ऐसा ही अजय शाह को पुलिस कार्यालय से ट्रांसफर कर एसओ सिडकुल बना दिया गया है। इसके अलावा एसआई नवीन सिंह को पुलिस लाइन से ट्रांसफर कर चौकी प्रभारी रोड़ी बेलवाला में ट्रांसफर किया गया है। ऐसा ही चरण सिंह को चौकी प्रभारी, रोड़ी बेलवाला से ट्रांसफर कर गैस प्लांट, चौकी प्रभारी भेजो गया। चौकी प्रभारी गैस प्लांट, विकास रावत को कोतवाली सिडकुल से एसएसआई की जिम्मेदारी दी गई है।
क्यों किए गए एकदम ट्रांसफर? (Haridwar News Today)
हाल ही में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने हरिद्वार के सभी थाना और कोतवाली प्रभारी के ट्रांसफर किए थे। इस घटना को कुछ दिन ही हुए हैं। अचानक से बीती रात को उन्होंने फिर से दो इंस्पेक्टर और 20 दरोगाओं के ट्रांसफर किए हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया है कि कानून व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत और सुदृढ़ बनाने के लिए सभी ट्रांसफर किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Haridwar: प्यार या सनक? युवक ने एक तरफा प्यार में खुदको मारी गोली
उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारियों के तबादले
3 अप्रैल को उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं। शासन द्वारा चार आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां में बदलाव हुआ है। योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक से हटाकर कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी से हटाकर कुंभ मेला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अधिकारियों पर कुंभ मेले के दौरान कानून व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है। टिहरी की नई एसएसपी श्वेता चौबे बनी है।

