Haridwar News: दुखद घटना! एक युवक ने की आत्महत्या तो दूसरा गंगा में बहा
Haridwar News: सिडकुल क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक सैलून चलाता था। दूसरी खबर एक युवक के गंगा के तेज बहाव में बहने की है। जिसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
18 वर्षीय युवक ने की मौत (Haridwar News)
रविवार को तक्षशिला स्कूल के नजदीक किराए पर रहने वाले युवक जिसकी उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद थानाध्यक्ष अजय शाह ने टीम के साथ जांच की तो जानकारी मिली कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर गए। जहां उन्हें युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: हरियाणा से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर पहुंची महिला
परिजनों ने बताया कि युवक का सैलून का काम कुछ समय से ठप पड़ा था। जिसकी वजह से वह बहुत परेशान था। वह अपनी दुकान बंद करने की बात भी लगातार कह रहा था। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। मामले की जांच हो रही है।
बागेश्वर निवासी युवक गंगा में बहा
दूसरी घटना भूपतवाला स्थित एक आश्रम में रह रहे युवक के के गंगा में डूब कर लापता होने की है। जिसको लेकर सर्च अभियान के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नवीन चंद्र पाठक उम्र 26 निवासी बागेश्वर पिछले करीब 3 महीने से भूपतवाला स्थित विवेकस्थली आश्रम में रह रहा था। शनिवार की शाम को वह परमार्थ घाट पर पूजा अर्चना के बाद गंगा में स्नान करने लगा।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: डीएम सविन बंसल के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा
इसके बाद तेज बहाव की चपेट में आकर वह बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च अभियान शुरू किया गया। अंधेरा होने के कारण खोजबीन रोकनी पड़ी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने जानकारी दी है कि फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है।

