Haridwar News: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरिद्वार पहुंचे
Haridwar News: हरिद्वार स्थित सप्तऋषि मैदान में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार दौरे पर आए थे। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सप्त ऋषि मैदान में आयोजित मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल हुए। भारत माता मंदिर के संस्थापक पदम विभूषण ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के समाधि मंदिर में उनकी मूर्ति की स्थापना हुई है।
मुख्यमंत्री धामी ने किया सबका स्वागत (Haridwar News)
एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य नेताओं ने रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं का स्वागत किया। ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद की समाधि पर उनकी मूर्ति की स्थापना कार्यक्रम आयोजन का आखिरी दिन था। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता हरिद्वार आए।
यह भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha: अभिभावक बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें- सीएम धामी
कई बड़ी हस्तियां हुई शामिल
इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा विधायक और स्पीकर रितु खंडूरी समेत अन्य वीआईपी हस्तियां शामिल हुई।
यह भी पढ़ें: Pithoragarh Bus Accident: बस एक्सीडेंट में 13 बारातियों की दर्दनाक मौत
संत महात्मा भी शामिल (Haridwar Latest News)
समारोह में नेताओं के अलावा बड़े-बड़े संत महात्मा भी शामिल हुए। चंद्र ग्रहण एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य नेताओं ने किया। वहां से सभी सड़क मार्ग से अतिथि कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उसके बाद राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाधि मंदिर में ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मूर्ति का अनावरण किया और कार्यक्रम स्थल पर सभी अतिथियों का संबोधन किया।

