Haridwar News: हरियाणा से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर पहुंची महिला
Haridwar News: हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हरियाणा से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर हरिद्वार पहुंची महिला समेत दो तस्करों को आबकारी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान कार से 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। फिलहाल शराब किसने बनाई थी और कहां ले जाए जा रही थी। इस पर पुलिस छानबीन कर रही है।
पहले ही मिली थी सूचना (Haridwar News)
अफकारी विभाग को इस बात की सूचना पहले ही मिली थी कि हरियाणा से एक कार में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी हो रही है। जिस पर एक टीम गठित की गई और उन्हें हरिद्वार में हाईवे के पास सक्रिय किया गया।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: अचानक चली तबादला एक्सप्रेस! इंस्पेक्टर- दरोगाओं के ट्रांसफर
चमगादड़ टापू पर रोकी गई कर
बीते दिन देर रात को चमगादड़ टापू पर एक संदिग्ध कार को रोका गया और तलाशी की गई। जिसमें हरियाणा ब्रांड की 45 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग बरामद हुई। कार से पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अक्षय निवासी ग्राम सेहरी, हरियाणा और कृतिका निवासी बी ब्लॉक प्रहलादपुर दिल्ली बताया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अवैध शराब को जप्त किया गया है।
आरोपियों से पूछताछ जारी (Haridwar News Today)
जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला ने जानकारी दी है कि शराब किसने मंगाई थी और कहां सप्लाई किया जाना था। इस बारे में भी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। यह बेहद गंभीर विषय है।
यह भी पढ़ें: Plants Vastu Tips: धन को अपनी ओर आकर्षित करता है ये साधारण सा पौधा
हरिद्वार से आई चौकाने वाली खबर
हरिद्वार के श्यामपुर से एक चौंकाने वाली खबर आई है। जहां एक पत्नी ने बेरहमी से अपने पति की तकिये से गला घोट कर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों की माने तो मृतक बबलू अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था। उसकी पत्नी अपनी प्रेमी के साथ भाग गई थी। उसको वापस लाने के लिए उसने अपनी जमीन का हिस्सा भी बेच दिया था। उसकी एक बेटी भी है जिसकी शादी के लिए उसने कर्ज लिया था। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो मां और बेटी दोनों ने अपना जुल्म कबूल कर लिया।

