हरिद्वार

Haridwar Protest: ऋषिकुल कॉलेज के कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान

Haridwar Protest: उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के बैनर तले ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना कार्य किया। दरअसल, ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज के कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। साथ ही मासिक वेतन भी नियमित समय से नहीं मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Smart Meter: जनता ने विद्युत विभाग पर लगाए बड़े आरोप

शुरू हुआ चरणबद्ध आंदोलन (Haridwar Protest)

संघ के कार्यकारी अध्यक्ष खेमानंद ने जानकारी दी है कि इस प्रदर्शन के साथ ही चरणबद्ध आंदोलन भी शुरू हो गया है। 22 फरवरी को पूर्ण कार्य बहिष्कार भी किया जाएगा। ऋषिकुल (rishikul workers protest) तथा गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिला है। 

यह भी पढ़ें: CM Dhami: IIT, NEET और CLAT की मुफ्त कोचिंग कराएगी राज्य सरकार 

कई बार कर चुके प्रदर्शन

मासिक वेतन नियमित तौर पर न मिलने की वजह से कर्मचारियों ने पहले भी प्रदर्शन किया है। लेकिन उन्हें अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। इतना सब कुछ होने के बाद अब कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा कर दी है। इसके पहले चरण में शुक्रवार को शिक्षक उत्तर कर्मचारी संघ के बैनर तले ऋषिकुल आयुर्वेदिक वीवी परिसर में कर्मचारियों (haridwar latest news) ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया था। साथ ही विरोध प्रदर्शन भी किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *